फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A Raksha Bandhan special train will run between Chandigarh and Lucknow today.

Ambala News: चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच आज चलेगी रक्षाबंधन विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
A Raksha Bandhan special train will run between Chandigarh and Lucknow today.
अंबाला। रक्षाबंधन पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों, खासकर बहनों की राह आसान करने के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। पर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ और लखनऊ के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में 17 कोच जोड़े गए हैं। इनमें एसी टू टियर का 1, एसी थ्री टियर 1, स्लीपर क्लास 6, जनरल सामान्य कोच 7 और एसएलआर के 2 कोच लगाए जाएंगे। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम होगा और पर्व पर यात्रियों को सुगम व सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन

------
समय सारिणी
ट्रेन नंबर 04546 चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल 27 अगस्त को चंडीगढ़ से शाम 7:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन यानी 28 अगस्त को सुबह 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04545 लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल 28 अगस्त को दोपहर 1 बजे लखनऊ से चलकर अगले दिन रात 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन अपने सफर के दौरान अंबाला मंडल के अंतर्गत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मुख्य रूप से अंबाला छावनी, बराड़ा, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई स्टेशनों पर रुकेगी। इससे आसपास के जिलों के यात्रियों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed