फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Committee will keep an eye on the arrangements of the station, responsibility to the station superintendent

Ambala News: स्टेशन की व्यवस्था पर नजर रखेगी समिति, स्टेशन अधीक्षक को जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Committee will keep an eye on the arrangements of the station, responsibility to the station superintendent
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
अंबाला। रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं पर नजर रखने की जिम्मेदारी निगरानी समिति की होगी। इसकी कमान स्टेशन अधीक्षक के हाथ में होगी, जो स्टेशन पर खामी को देखते ही संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश देगा।
विज्ञापन

यह व्यवस्था मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मंदीप सिंह भाटिया के निर्देश पर बनाई है, जिससे कि यात्रियों को इधर-उधर भटकना न पड़े। इसका मुख्य कारण यह भी है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक का पद पिछले लगभग दो-तीन माह से खाली है। ऐसे में स्टेशन की खामियों पर लगातार मंडल रेल प्रबंधक के पास शिकायतें भी पहुंच रही थी कि कहीं कचरा पड़ा है, कहीं लोहे की रेलिंग टूटी है, रेलवे परिसर में बना ग्रीन कॉरिडोर तहस-नहस हो गया है और स्टेशन के मुख्य गेट पर लगा काउकैचर गंदगी से अटे हैं।
विज्ञापन

पहली बैठक में दिए निर्देश
मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर स्टेशन अधीक्षक राम ने कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्हाेंने स्टेशन पर लंबित कार्याें और खामियों के लिए एक सूची तैयार की है जो रेलवे परिसर और सभी प्लेटफार्म पर चक्कर काटने के बाद तैयार की गई है। इस संबंध में पहली बैठक स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में दो दिन पहले संपन्न हुई है। इसमें स्टेशन पर तैनात लगभग 10 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी को उनके विभाग से संबंधित समस्या की जानकारी दी गई है ताकि आगामी कुछ दिनों में वो इन समस्याओं को दुरुस्त करवा दें। अन्यथा इसकी जानकारी मंडल रेल प्रबंधक के साथ साझा की जाएगी और फिर काम में कोताही या फिर इसे लंबित करने को लेकर विभागीय अधिकारी को डीआरएम के समक्ष ही जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंबाला कैंट स्टेशन पर अब निदेशक नहीं है। इसलिए स्टेशन के रखरखाव और यात्री सुविधाओं को लेकर जिम्मेदारी स्टेशन अधीक्षक को सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वो स्टेशन पर जो भी खामियां हैं, उन्हें विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा करने के बाद दुरुस्त करवाएं ताकि स्टेशन पर आने वाले लोगों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed