{"_id":"6aaee4e0baf6e413230c62a0","slug":"college-bus-collides-with-two-trucks-students-scream-ambala-news-c-36-1-amb1001-169821-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद टकराई कॉलेज बस, छात्रों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद टकराई कॉलेज बस, छात्रों में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
दिल्ली- अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहीदी स्मारक के सामने डिवाइडर पर पलटा ट्रक। संवाद
दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा, बस में सवार सभी लोग सुरक्षित
- निर्माण कार्य का सूचना पट नहीं, छोटे संकेतक लगाए... 10 दिन में हो चुके 6 हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर छावनी के नजदीक एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से अन्य ट्रक टकरा गया, इस कारण आगे चल रहा ट्रक पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही सीजीसी यूनिवर्सिटी की बस पलटे हुए ट्रक से टकराकर दोनों के बीच फंस गई।
हादसे के बाद बस में सवार छात्रों व स्टाफ में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार किसी छात्र या स्टाफ को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा बच गया। बस में करीब 35 लोग सवार थे। वहीं ट्रक चालक और परिचालक भी सुरक्षित हैं।
दिल्ली निवासी ट्रक चालक चंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सामान लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 8 बजे ट्रक लेकर जैसे ही दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर अंबाला छावनी के नजदीक पहुंचा, निर्माण कार्य चलने के कारण सड़क पर छोटे संकेतक रखे गए थे, ढलान के कारण संकेतक दूर से नहीं दिखाई दिए। इस वजह से अचानक ट्रक के ब्रेक लगाने पड़े। जैसे ही ट्रक के अचानक ब्रेक लगाए एक अन्य ट्रक पीछे से टकरा गया और उसका ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
ट्रक पलटते ही पीछे से आ रही निजी काॅलेज की बस ट्रक से टकराकर बीच में फंस गई। चालक का कहना था कि हाईवे पर निर्माण कार्य जारी रहने की सूचना आधा किमी पहले सूचना पट लगाकर दी जानी चाहिए, लेकिन केवल संकेतक लगा दिए गए हैं। वहीं, इसके बाद राहत कार्य चल ही रहा था कि उसी जगह पर तीन से चार अन्य वाहन आपस में टकरा गए। इसमें दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
तीन किलोमीटर तक लगा जाम
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। देखते ही देखते दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगभग 2 से 3 किलोमीटर जाम लग गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पड़ाव थाना प्रभारी प्रवीण आर्य पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया।