फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold wave shook, possibility of cold day even today

हरियाणा को शीतलहर ने कंपकंपाया: आज भी कोल्ड डे रहने की संभावना, 2021 के बाद सबसे ठंडी रही रात

Thu, 25 Jan 2024 01:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jan 2024 01:29 PM IST
सार

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है। जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Cold wave shook, possibility of cold day even today
कोहरे में गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार जनवरी माह में बुधवार दूसरी बार सबसे ठंडा दिन रहा। अत्यधिक घने कोहरे व शीत लहर चलने से दिन का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 2.9 डिग्री सेल्सियस गिरा। यह जनवरी माह में 16 जनवरी के बाद सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। 16 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन


इसी तरह जनवरी माह में मंगलवार-बुधवार की रात 2021 के बाद सबसे ठंडी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा। यह जनवरी 2022 और 2023 में 3.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा था। मौसम विभाग ने वीरवार को लेकर भी रेड अलर्ट जारी किया है। वीरवार को भी ठंडा दिन रहने के साथ-साथ घना कोहरा छा सकता है। साथ ही 28 जनवरी तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है। जिससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अल सुबह धुंध छाई रहेगी। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26 व 27 जनवरी को बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30-31 जनवरी को बादल और एक फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed