फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold like Shimla day and night in Ambala

Ambala News: अंबाला में दिन-रात शिमला जैसी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Cold like Shimla day and night in Ambala
अंबाला सिटी। धूप निकलने से बुधवार को ठंड से राहत मिली। सुबह घने कोहरे की चादर होने से ठंड रही, लेकिन सुबह करीब 11 बजे धूप निकल गई। इससे दोपहर में लोग पार्कों और बाजारों में निकले।
विज्ञापन

धूप निकलने से दिन का तापमान 3.8 बढ़कर 16.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, हालांकि रात ठंडी होने से रात का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह नहीं दिन में धूप निकलने के बाद भी अंबाला हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों से ज्यादा ठंडा है। हिमाचल के धर्मशाला से भी ठंडे अंबाला के दिन और रात चल रहे हैं। अंबाला में कांगड़ा, कुल्लू, मनाली, शिमला और सोलन के आसपास तापमान है। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिन भी घने कोहरे और शीत दिन से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 20 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रह सकती है, मगर रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला से भी ठंडा रहा अंबाला
स्थान अधिकतम न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
धर्मशाला 18.0 5.2
कांगड़ा 20.8 3.6
कुल्लू 20.4 1.7
मनाली 12.4 1.1
शिमला 12.6 3.6
सोलन 18.5 1.8
आगे ऐसा रह सकता है तापमान
-18 जनवरी को अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीत दिन रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-19 जनवरी को अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीत दिन रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


-20 जनवरी को अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीत दिन रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-21 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed