फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM's instructions to conduct a copy-free exam

Ambala News: सीएम के नकलरहित परीक्षा कराने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
CM's instructions to conduct a copy-free exam
अंबाला सिटी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा कराई जा रही हैं। ये परीक्षा नकल रहित और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से डीसी और एसपी के साथ-साथ संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नकलरहित और पारदर्शी तरीके से परीक्षा हो, इसको ध्यान में रखते हुए सभी पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। यदि किसी केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की आवश्यकता है तो पुलिस अधीक्षक वहां पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती करना सुनिश्चित करें। धारा-144 की पालना सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल होने की शिकायत रहती है तो उस परीक्षा केंद्र को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के तहत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेवारी है, इसीलिए परीक्षा के दृष्टिगत जिनको भी जिम्मेवारी सौंपी गई है, वह अपनी डयूटी को सजगता के साथ करते हुए परीक्षा को नकलरहित करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी के दौरान उपायुक्त ने बताया कि जिले में 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं ठीक हैं, पुलिस की भी बेहतर व्यवस्था है। वीसी के उपरांत उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीसी में जो निर्देश मिले है, उसकी अनुपालना के तहत कार्य करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को यह भी कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की आवश्यकता है तो उस कार्य भी किया जाए, मकसद परीक्षा को नकलरहित व पारदर्शी तरीके से करवाना है।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. ब्रहमजीत, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed