फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM taunts Hooda, says we gave more jobs in 10 years

Ambala News: सीएम का हुड्डा पर तंज, बोले हमने 10 साल में ज्यादा नौकरियां दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
CM taunts Hooda, says we gave more jobs in 10 years
अंबाला शहर में त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
अंबाला सिटी। शहर के हिसार रोड स्थित निजी रिसॉर्ट में शनिवार को सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे। यहां सीएम कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरते नजर आए। सीएम कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने खूब जोर लगाया था, लेकिन निचले स्तर पर कमी रह गई, जिसे ठीक करना जरूरी है।
विज्ञापन

इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों में वे अपनी तैयारी रखें। सीएम ने कहा कि वह 17 जून को दयालु और सूर्य घर योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे अंत्याेदय परिवारों को आर्थिक विकास में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के युवाओं के लिए 50 हजार से अधिक नौकरियां देंगे।
विज्ञापन

इसमें पुलिस विभाग की भर्ती पर काम चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनके 10 वर्ष के शासन काल में इतनी नौकरियां नहीं दी, जितनी भाजपा के शासनकाल में मिली हैं। इसके लिए वह पूर्व सीएम हुड्डा को श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती देते भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान विरोधी नहीं हैं। उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद सबसे पहले किसानों के लिए किसान निधि योजना के तहत 20 हजार करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में भेजने का काम किया।




संविधान विरोधी भाजपा नहीं कांग्रेस



सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है और कह रही है कि भाजपा संविधान को बदल देगी। जबकि कांग्रेस ने हमेशा से अपने फायदे के लिए संविधान में बदलाव किए। उन्हाेंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने डॉ भीम राव आंबेडकर के मना करने के बाद भी संविधान में धारा 370 को शामिल किया। इतना ही नहीं भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदरा गांधी ने भी संविधान को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हुए देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed