फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM Manohar Lal stayed in Ambala for five minutes helicopter made emergency landing

Ambala: पांच मिनट के लिए अंबाला में रुके सीएम मनोहर लाल, हेलीकॉप्टर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 05 Nov 2022 10:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Nov 2022 10:22 PM IST
सार

जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे, परंतु सीएम के हेलीकॉप्टर से नीचे न उतरने के कारण वह वहीं खड़े रहे। 

विज्ञापन
CM Manohar Lal stayed in Ambala for five minutes helicopter made emergency landing
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर की अंबाला में इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक कार्यक्रम से चंडीगढ़ जा रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलीकॉप्टर की अंबाला में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। शनिवार शाम को अंबाला शहर के पुलिस लाईन में सीएम का हेलीकॉप्टर उतारा गया। इस दौरान वह करीब पांच मिनट तक ही ग्राउंड में रुके और फिर उसके बाद रवाना हो गए। परंतु इस दौरान वह हेलीकॉप्टर से नीचे भी नहीं उतरे। 

विज्ञापन


जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे, परंतु सीएम के हेलीकॉप्टर से नीचे न उतरने के कारण वह वहीं खड़े रहे। वहीं कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर चालक को दृश्यता का सिग्नल नहीं मिला था, इसी कारण अंबाला में हेलीकॉप्टर की लेंडिंग करवाई गई थी। परंतु जल्द ही सिग्नल मिल जाने के कारण सीएम रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed