{"_id":"68263e8c7973df6fcf00ce8f","slug":"cm-flying-raided-the-office-of-fire-department-two-expired-cylinders-found-ambala-news-c-36-1-ame1006-142696-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दमकल विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की दबिश, एक्सपायर मिले दो सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दमकल विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की दबिश, एक्सपायर मिले दो सिलिंडर
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम को जानकारी देते हुए दमकल विभाग का कर्मचारी। संवाद
अंबाला सिटी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को दमकल विभाग के कार्यालय में दबिश दी। टीम वीरवार सुबह साढ़े 10 बजे दमकल विभाग के कार्यालय में पहुंची और यहां खड़े अग्निश्मन वाहनों की जांच की। इस दौरान दो गाड़ियों में आग बुझाने वाले सिलिंडर एक्सपायर मिले। एक सिलेंडर एक वर्ष पहले ही एक्सपायर हो चुका था तो वहीं दूसरे सिलेंडर पर एक्सपायर होने की तारीख ही नहीं लिखी थी।
जब सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने इस बारे में पूछा तो दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सिलिंडर को भरने के लिए लिखा गया है। जिस पर अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बजट के अभाव में ही सिलेंडर ऐसे ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। यह आग बुझाने वाले सिलेंडर गाड़ियों में रखे सामान को आग से बचाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। वीरवार को दबिश के दौरान टीम में इंस्पेक्टर टीम में इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सुखविंद्र सिंह, परविंदर और बलबीर सिंह मौजूद रहे।
कर्मचारियों की उपस्थित भी जांची
सीएम फ्लाइंग टीम मौके पर पहुंची तो सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थित की जांच की। जिसमें सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद टीम ने सभी गाड़ियों की गिनती करवाई। जिसमें 14 गाड़ियों में कोई गड़बड़ नहीं मिली। सीएम फ्लाइंग की टीम ने दमकल विभाग कार्यालय में बने नियंत्रण कक्ष में भी व्यवस्थाएं जांची। टीम ने उपकरणों की जांच के लिए कर्मचारियों से चलवाया। साथ ही स्टोर में मौजूद आग बुझाने की फोम व अन्य चीजों के स्टॉक का भी ब्योरा लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कार्यालय के रिकॉर्ड को भी खंगाला
सीएम फ्लाइंग की टीम ने उपकरणों व अन्य संसाधनों की जांच करने के बाद कार्यालय के स्टोर और खर्च सहित एनओसी के रिकाॅर्ड की भी प्रति अपने साथ ले गई। अब टीम इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेगी। जिसके बाद विभाग से विभिन्न कमियों से संबंधित जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।