{"_id":"67afa01453ea9ee5e20022c1","slug":"cm-flying-raid-two-operators-one-je-absent-ambala-news-c-36-1-amb1003-137623-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीएम फ्लाइंग का छापा, दो ऑपरेटर, एक जेई गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीएम फ्लाइंग का छापा, दो ऑपरेटर, एक जेई गैरहाजिर
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम नगर निगम में कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए। संवाद
अंबाला सिटी। सरकारी विभागों पर सीएम फ्लाइंग की दबिश तेज हो गई है। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने नगर निगम में दबिश दी। सुबह के समय टीम ने निगम में ड्यूटी पर आए कर्मचारियों के नाम लिए और उनके आने का समय भी चेक किया। टीम सब इंस्पेक्टर हितेंद्र गौतम के नेतृत्व में निगम में पहुंची।
टीम सदस्यों ने सभी ब्रांच में जाकर वहां होने वाले कार्य की भी जानकारी ली और निगम में न आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के न आने का कारण भी जाना। टीम के निरीक्षण में दो डाटा एंट्री ऑपरेटर व एक जेई गैरहाजिर मिला। इन कर्मचारियों की हाजिरी भी नहीं लगी मिली और कोई अनुमति भी नहीं मिली।
सीएम फ्लाइंग की दबिश से निगम में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी अपनी ब्रांच में बैठे नजर आए। टीम ने कई लोगों से निगम में होने वाले कार्यों की भी जानकारी ली। एक व्यक्ति ने भी सीएम फ्लाइंग टीम को बताया कि निगम में बिना पैसे के कार्य नहीं होता तो टीम ने उससे बातचीत भी की। बीते दो दिन पहले ही सीएम फ्लाइंग टीम ने नगर निगम से जुड़ी योजनाओं को लेकर कर्मचारियों का डाटा लिया था कि निगम में किस ब्रांच में कितने कर्मचारी लगे हैं। कितने कर्मचारी नियमित हैं और कितने हरियाणा कौशल व अनुबंध के तहत लगे हैं। टीम ने शुक्रवार को दबिश दी।
विज्ञापन
सभी ब्रांचों के कर्मचारियों का रिकॉर्ड लिया
सीएम फ्लाइंग टीम करीब सुबह 10 बजे से पहले ही निगम में पहुंच गई। टीम ने सभी ब्रांच में कार्यरत कर्मचारियों से नाम पूछे और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जाना। साथ ही कर्मचारियों के नाम भी लिखे गए। टीम ने सेनिटेशन ब्रांच, जन्म-मृत्यु शाखा, कार्यकारी अभियंता कार्यालय, अकाउंट ब्रांच, स्ट्रीट लाइट ब्रांच, मेयर कार्यालय, इंजीनियरिंग ब्रांच, अतिरिक्त निगम आयुक्त कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। जब सीएम फ्लाइंग की टीम नगर निगम में दबिश कर रही थी, तब वार्ड-दस से कांग्रेस पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा भी निगम पहुंचे। उन्होंने सीएम फ्लाइंग को उनके वार्ड में रोके गए कार्यों के बारे में अवगत करवाया। पार्षद वर्मा ने टीम को बताया कि नई बस्ती के क्षेत्र में नालियों को ऊपर उठाना और नालियों में पाइपलाइन डालने को लेकर वर्कऑर्डर हुए थे। यह कार्य करीब 40-40 लाख के थे। एक कार्य का सितंबर में वर्कऑर्डर हुआ था, वह नवंबर में शुरू हुआ था और दूसरा कार्य दिसंबर में शुरू हो गया था। पहले तो इन कार्यों को निगम अधिकारियों ने शुरू करवा दिया, बाद में इन कार्य को रुकवा दिया गया। अब तक इन कार्यों को शुरू नहीं किया गया।
पटवी प्लांट में कूड़े को तुलवाया
निगम कार्यालय में निरीक्षण के बाद टीम फील्ड में जांच के लिए पहुंची। टीम ने निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुशील कुमार के साथ मनमोहन नगर, बलदेव नगर में एकत्रित होने वाले कूड़े के बारे में जानकारी ली और इसके उपरांत पटवी प्लांट में भी टीम पहुंची और वहां पहुंचने वाले कूड़े के ट्रक का वजन भी करवाया गया। सीएम फ्लाइंग टीम प्रभारी हितेंद्र गौतम ने बताया कि निगम की ओर से घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 185 वाहन लगाए गए हैं। 63 छोटे वाहन, 10 ट्रैक्टर-ट्राली, 5 ट्रक, दो अर्थमूविंग मशीन हैं। टीम ने मौके पर जाकर चेक किए तो 51 छोटे वाहन, 5 ट्रैक्टर-ट्राली पाए गए, बाकी वाहन फील्ड में बताए गए। इसके साथ ही बाकी रिकॉर्ड भी शाम तक चेक किया जा रहा था। वहीं, सीएम फ्लाइंग टीम में सब इंस्पेक्टर परमिंद्र सिंह, एएसआई सुखविंद्र, एएसआई जनक भी शामिल रहे।