फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   climate change

12.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, ठंड से कांपी ट्विन सिटी, दिनभर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
climate change
पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई। हालांकि धुंध सुबह करीब 9 बजे तक छंट गई। लेकिन धुंध छंटने के बावजूद दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सर्दी के सीजन में ऐसा पहला दिन रहा जब बूंदाबांदी भी नहीं हुई और सूर्यदेव भी नहीं निकले। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने के अलावा शीतलहर के चलते लोगों को ठंड का एहसास दिनभर पहले से ज्यादा होता रहा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 12 .5 डिग्री दर्ज किया गया जोकि साल की सर्दी का सबसे कम तापमान रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह सोमवार को अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट होने से लोग दिनभर रजाइयों में घुसे रहे। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के साथ 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 9 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज
चंडीगढ़ मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो आज आकाश साफ रहेगा और धूप खिलने की उम्मीदें बनी हुई हैं। इसके बाद बुुधवार को धुंध छाने की संभावनाएं हैं जबकि अगले दो दिन बादल और 21 को गरज के साथ बरसात और ओलावृष्टि की भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। 22 को भी बरसात और ओलावृष्टि की संभावनाएं अभी बनी हैं।
विज्ञापन

अब ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर
धुंध के चलते अभी ट्रेनों पर ज्यादा असर अंबाला में नहीं दिखाई दिया लेकिन अभी से पहले आंशिक असर नजर आने लगा है। सोमवार को चंडीगढ़ से प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस धुंध के चलते रद्द रही इसके अलावा कुछ गाड़ियां देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed