फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clerical class organization took out fury march on the demand of salary hike

Ambala News: वेतन बढ़ौतरी की मांग पर लिपिकीय वर्ग संगठन ने निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Clerical class organization took out fury march on the demand of salary hike
अंबाला सिटी। बीते करीब 16 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे लिपिकीय वर्ग कर्मचारियों ने सीएडब्लूएस से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में वीरवार को पैदल रोष मार्च निकाला। अपनी मांगों को लेकर लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष निरंतर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में लिपिक उपायुक्त कार्यालय से पैदल रोष मार्च निकालते हुए सिटी के सिविल अस्पताल चौक स्थित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वह रोष मार्च निकालते हुए दोबारा जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस रोष प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान गोपाल कृष्ण धीमान व तरसेम कुमार ने लोगों को संबोधित किया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द लिपिक वर्ग की जायज मांग 35400 को लागू करे, नहीं तो संगठन कड़े कदम उठाएंगा। इस दौरान मुख्य रूप से जयवीर सिंह, शीशपाल, लिपिकीय वर्ग संगठन के जिला प्रधान सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे। जिला प्रधान सुमित कुमार ने कहा कि सीएडब्लूएस जिला अंबाला के तत्वावधान में आगामी कुछ ही दिनों में भारतीय सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed