{"_id":"69483e49bcffa4038b0ca559","slug":"cleanliness-improved-in-sadar-bazaar-but-vehicles-continue-to-cause-traffic-jams-ambala-news-c-36-1-sknl1003-155038-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सदर बाजार में सुधरी सफाई व्यवस्था लेकिन वाहनों से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सदर बाजार में सुधरी सफाई व्यवस्था लेकिन वाहनों से लग रहा जाम
Mon, 22 Dec 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संजीव जिंदल, प्रधान कसेरा बाजार अंबाला छावनी।
- फोटो : राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे।
अंबाला। छावनी के बाजारों में सफाई को लेकर व्यवस्था कुछ सुधरी है लेकिन बाजारों में वाहनों के कारण लग रहे जाम से मुक्ति नहीं मिल रही। वहीं कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर थड़ों पर सामान रखा हुआ है। इस कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। इसे लेकर कारोबारियों ने नगर परिषद सहित पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
शौचालय पर नहीं सफाई कर्मी
सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान अजय गुलाटी ने बताया, कि मंत्री के आदेश पर मुख्य सदर बाजार चौक पर आधुनिक शौचालय बनाया गया है। लेकिन इस शौचालय में नगर परिषद से कोई भी सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आता। बाजार के कुछ दुकानदार अपने स्तर पर सफाई करवाते हैं और इसकी देखभाल करते हैं। रात दस बजे के बाद वह इस शौचालय पर ताला भी लगाते हैं। कुछ दिन पहले किसी ने रात के समय शौचालय का ताला तोड़कर पाइप काट दिए और नल चोरी कर लिए थे। उन्होंने बताया कि बाजार में यातायात की व्यवस्था ठीक नहीं है।
80 प्रतिशत हो रही सफाई, डिवाइडर पर खड़ी कारें
कसेरा बाजार के प्रधान संजीव जिंदल बताते हैं कि कसेरा बाजार में सफाई कर्मचारी रोजाना आते हैं लेकिन सफाई 80 प्रतिशत तक होती है। वह गंदगी पूरी तरह से नहीं उठाते और लापरवाही करते हैं। इसके अलावा बाजार में कई दुकानदार गाड़ियां लेकर आते हैं और वह अपनी गाड़ियां दुकानों के आगे डिवाइडर के पास लगाते हैं। जबकि उनके पास दो गाड़ियां हैं और वो दोनों गाड़ियां बहुउद्देशीय कार पार्किंग में ही खड़ी करते हैं।
विज्ञापन
जाम से हालात सुधरे, लेकिन सफाई से नहीं
सब्जी मंडी हनुमान मार्केट के प्रधान विनोद जौहर बताते हैं कि हलवाई बाजार में गाड़ी आती है लेकिन सफाई समय पर नहीं होती। जबकि गाड़ी को सुबह 11 बजे या फिर शाम सात बजे आए ताकि सभी दुकानदारों को कूडा उठाया जा सके। अब वह खुद दुकानदारों के साथ मिलकर दुकानों के आगे डस्टबिन रखेंगे ताकि दुकानदार गंदगी को डस्टबिन में डालें। उन्होंने बताया कि बाजार में जाम को लेकर पहले के मुकाबले हालात सुधरे हैं। जबकि कुछ दुकानदार बाजार में गाड़ी लेकर आते हैं और शाम को लेकर जाते हैं, जो गलत हैं। उन दुकानदारों को भी समझाया जाएगा।

संजीव जिंदल, प्रधान कसेरा बाजार अंबाला छावनी।- फोटो : राम जानकी इंटर कॉलेज के मैदान में किशोरी टूर्नामेंट में सम्मानित बच्चे।