फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning workers have not received oil and soap for 13 months

Ambala News: सफाई कर्मचारियों को 13 महीने से नहीं मिला तेल व साबुन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers have not received oil and soap for 13 months
शहर नगर निगम में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी।
अंबाला सिटी। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शंकर पांमा ने किया। सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्यों के दौरान आने वाली दिक्कतों व मांगों बारे में पदाधिकारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रधान शंकर पांमा ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की सिनियोरिटी अनुसार पदोन्नति की फाइल कई वर्षों से लंबित है। सरकार के निर्देशानुसार कार्यरत सफाई कर्मचारियों को प्रति माह प्रति सफाई कर्मचारी 4 साबुन व एक लीटर सरसों का तेल दिया जाता है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का करीब 13 महीने का तेल व साबुन लंबित है। सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्यों के दौरान कूड़ा एकत्रित करने के लिए कोई डंपिंग प्वाइंट उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाने के बावजूद भी कोई डंपिंग प्वाइंट उपलब्ध नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही निगम क्षेत्र में सफाई कार्यों के दौरान एकत्रित कूड़े के उठान के लिए पर्याप्त ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों को प्रति वर्ष उपलब्ध कराई जाने वाली दो जोड़े जूते, दो जोड़े वर्दी की राशि कर्मचारियों के खातों में डालने बारे सरकार ने निर्देश दिए हैं। जिसकी अनुपालना में कई निकाय में जूते-वर्दी के पैसे सफाई कर्मचारियों के खाते में डालने शुरू कर दिए गए हैं। निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के जूते वर्दी के पैसे उनके खातों में डाले जाएं।

नगर निगम में करीब 300 सफाई कर्मचारियों की कमी है। जिस कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस बारे में कई बार मांग उठाई गई है। अभी तक मांग को पूरा नहीं किया गया। इसके साथ ही कई अन्य मांग भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed