फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Claims of preparation before monsoon, drains in the cantonment clogged with filth

Ambala News: मानसून से पहले तैयारी के दावे, गंदगी से अटे छावनी के नाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Claims of preparation before monsoon, drains in the cantonment clogged with filth
अंबाला छावनी में सेवा समिति स्कूल के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद
- नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बारिश का सीजन नजदीक है लेकिन छावनी के प्रमुख नालों की हालत अब भी बदतर है। पड़ताल में यह सामने आया है। छावनी के 12 क्रॉस रोड पर हाथीखाना मंदिर से लेकर छावनी बस अड्डे के नजदीक महाराज ढाबे तक के हालात देखकर लगता है कि दावों तक ही नालों की सफाई हुई है जबकि इस बार भी हालात पिछली बार की तरह ही हैं। इस बार अब लगातार बारिश हुई तो निचले क्षेत्रों में जलभराव होना तय है।

नाला-1
हाथीखाना मंदिर के पास बने डंपिंग मैदान के साथ खुला नाला गंदगी से अटा हुआ है। इस नाले से न तो गाद निकाली गई है और न ही पानी में बाधा बन रही गंदगी। ऐसे में अगर जलभराव होता है तो पानी की निकासी नामुमकिन है।
विज्ञापन


नाला-2
12 क्रॉस रोड पर स्थित मोची मंडी के नाले की हालत भी खराब है। नाले के नीचे गंदगी अटी हुई है जबकि नाले से निकाली गई गंदगी उठने का इंतजार कर रही है जोकि सूख चुकी है और दोबारा से नाले में गिरने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाला-3
सेवा समिति चौक के पास नाले को भूमिगत कर दिया गया है। इस कारण अब इस नाले की सफाई नामुमकिन है। इस नाले का कुछ हिस्सा खाली है। इसे देखकर लगता है कि यह नाला पूरी तरह से गंदगी से अटा हुआ है जोकि जलभराव का सबसे बड़ा कारण बनेगा और इसका खामियाजा स्थानीय निवासी झेलेंगे।

गुडगुडिया नाला
चौथा सबसे बड़ा गुडगुडिया नाला जोकि छावनी में पानी निकासी का सबसे बड़ा केंद्र भी है। यहां से रेलवे स्टेशन की तरफ नाला निकलता है लेकिन इस नाले के आसपास भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और नाला गाद से अटा पड़ा है, जबकि स्टेशन के रास्ते पर भी ऐसे ही हालात हैं। यह नाला सप्लाई चौक से सदर बाजार की तरफ से स्टेशन की तरफ आता है जोकि अभी सफाई की बाट जोह रहा है। पिछले दिनों छावनी की एसडीएम सहित नगर परिषद के अधिकारियों ने चार घंटे तक नालों का निरीक्षण किया था। इस दौरान विभाग को निर्देश दिए गए थे कि मानसून से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए लेकिन नालों के हालात देखकर लगता है कि सफाई विभाग अपने काम में लापरवाही बरत रहा है जोकि छावनी के लोगों के लिए कभी भी मुसीबत बन सकती है।

हमने नालों का बारीकी से निरीक्षण किया था। इस संबंध में संबंधित विभाग को भी निर्देश दिए थे कि समय रहते वो साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लें। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो दोबारा मुआयना कर नालों के हालात देखे जाएंगे और लापरवाही करने वाले विभागीय अधिकारी पर कार्रवाई भी की जाएगी।

- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर अंबाला

अंबाला छावनी में सेवा समिति स्कूल के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद

अंबाला छावनी में सेवा समिति स्कूल के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद

अंबाला छावनी में सेवा समिति स्कूल के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद

अंबाला छावनी में सेवा समिति स्कूल के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद

अंबाला छावनी में सेवा समिति स्कूल के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद

अंबाला छावनी में सेवा समिति स्कूल के पास गंदगी से अटा नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed