{"_id":"58c1a7834f1c1b0f3bdc4a22","slug":"civil-hospital-lifts-patients-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल की लिफ्ट फंसे रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल की लिफ्ट फंसे रहे मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल के नए ओपीडी कॉम्पलेक्स में बनी लिफ्ट वीरवार को मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गई। अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण एक बुजुर्ग समेत अन्य मरीज फंस गए। इससे वे सहम गए। इसके काफी समय बाद लिफ्ट के इंतजार में खड़े अन्य मरीजों को स्टाफ को सूचित किया।
विज्ञापन
लिफ्ट बंद होने की सूचना पाकर हडकंप मच गया और आनन-फानन में लिफ्ट के मैकेनिक को बुलाया गया। उसने मास्टर चाबी के माध्यम से लिफ्ट का कुछ हिस्सा खोला और लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग और एक अन्य को बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसे पीड़ित प्रेमपाल ने बताया कि वह अस्पताल में आयुर्वेदिक दवाई खरीदने के लिए आया था और वापस जाने के लिए लिफ्ट का सहारा लिया। इस दौरान अचानक ही एक झटके से लिफ्ट रुक गई और अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
पहले तो वह घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लेकिन कोई हल न होते देख उन्होंने मोबाइल की टार्च जलाकर रोशनी की और फिर हताश होकर बैठ गए। इसके काफी समय बाद लिफ्ट का कुछ हिस्सा खोलकर उन्हें बाहर निकाला गया। उनका कहना था कि प्रशासन को चाहिए कि अगर अस्पताल में लिफ्ट तो लगा दी है, लेकिन उसमें फोन की व्यवस्था करवाएं। ताकि उसके माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा सके। दूसरी ओर, एसएमओ डॉ. सतीश का कहना है कि लिफ्ट अचानक बिजली के ट्रिप करने से रुक गई थी और तुरंत बाद ही मैकेनिक को बुलाकर मरीजों को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन