फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

दादुपुर नलवी नहर के तटबंध कई जगह से टूटे, कई गांव जलमग्र फसलें भी डूबी

Tue, 20 Aug 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
civic
टूटा तटबंध
बराड़ा। बरसाती पानी के साथ मारकंडा की मार झेल रहे कस्बे के लोगों पर सोमवार सुबह एक और आफत पड़ गई। दादुपुर नलवी नहर के तटबंध गांव सुभरी के पास कई जगह से टूट गए। जैसे ही तटबंध टूटे तो नहरी पानी गांव सुभरी, राजोखेड़ी व उगाला स्थित खेतों में घुस गया। इससे धान की 150 से ज्यादा एकड़ फसल डूब गई। इतना ही नहीं गांव सुभरी की गलियों में पानी भर गया। लोगों ने अपने स्तर पर बांध पर मिट्टी डालकर उसे बंद करना चाहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक गांव और अपनी फसलों को बचाने के प्रयास में ग्रामीण जुटे रहे। मगर सफल न हो पाए
विज्ञापन

नदी का पानी तेज रफ्तार से गांव और खेतों में घुस रहा था। जिला प्रशासन के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों के भी इस विकट स्थिति में पसीने छूट रहे थे। इसके बाद दोपहर करीब 11 बजे प्रशासन की ओर से जेसीबी मंगवाई गई। इसे कई जगह से तटबंध पर मिट्टी सेट कर ठीक किया। वहीं कई जगह पर मिट्टी के बैग रख पानी रोका गया। सुभरी गांव के धीर सिंह, शक्ति सिंह, पवन कुमार, सानू व महिन्द्र ने बताया कि बरसात के कारण दादुपुर नलवी नहर में पानी भर जाने से तटबंध टूट गए। लोगों ने सुबह देखा कि खेतों व गांव में पानी घुस गया है। जब लोगों ने नहर के किनारे जा कर देखा तो नहर के कई जगह से तट बंध टूटे हुए थे। जबकि कई जगह किनारों के नीचे से पानी खेतों में जा रहा था। लोगों ने बताया कि गांव में कई कई फुट पानी गलियों में भर गया। लोगों ने बताया कि कई घरों में पानी भर गया था। जिसे निकाल दिया गया। वहीं सिंचाई विभाग के एक जेसीबी पहुंची, जिससे नहर के तटबंध पर मिट्टी डाल कर सही किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed