फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

.....एक ही छत के नीचे 35 बैंक शाखाएं खुलने का रास्ता साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
civic
अंबाला। अब एक ही छत के नीचे 35 बैंक शाखाएं खुलने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को 99.51 करोड़ की बैंक स्कवॉयर योजना का शिलान्यास कर दिया। लेकिन शुक्रवार को सरकार ने योजना को हरी झंडी दे दी। स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि यह बेहद ही महत्वकांक्षी योजना है। लोगों को इसका व्यापक फायदा मिलेगा। बैकिंग सेवा से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को जगह-जगह नहीं भटकना पड़ेगा। गांधी ग्राउंड के पास बैंक स्कवॉयर के लिए लगभग 2.93 एकड़ जमीन रिजर्व रखी गई है।
विज्ञापन

नगर निकाय को जारी हो चुकी है राशि
बैंक स्कवॉयर योजना पर काफी दिन से कार्य चल रहा है। दो साल पहले इसके लिए जमीन रिजर्व कर दी गई थी। बाकायदा यहां जमीन पर चारदीवारी का निर्माण भी किया गया था। फंड की मंजूरी मिलने में देरी के कारण योजना पर काम शुरू नहीं हो पा रहा था। आचार संहिता लागू होने से पहले योजना पर कार्य शुरू हो जाए इसके लिए नप अधिकारियों ने आनन फानन में टेंडर की कार्रवाई पूरी की। बिल्डिंग का डिजाइन पहले ही तैयार कर लिया गया था।
विज्ञापन

ऐसी सुविधाएं मिलेंगी
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने योजना के शिलान्यास के बाद कहा कि बैंक स्कवॉयर प्रदेश की सबसू खूबसूरत बिल्डिंग होगी। इसके तैयार होने के बाद यहां एक ही छत के नीचे 35 बैंकों की शाखाएं स्थापित होंगी। बैंकिंग सेवा से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को बाजार में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई दूसरे वित्तीय संस्थान भी यहां खोले जाएंगे। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए यहां कॉरपोरेट सेक्टर, शॉपिंग कॉंप्लेक्स, फूड कोर्ट की सुविधा भी होगी। योजना पूरी होने के कैंट के बाजारों से काफी हद तक जाम की स्थिति भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का भी किया शिलान्यास
इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने गांव चांदपुरा में 165. 60 लाख रुपये की लागत से जगाधरी-अंबाला रोड से मुनरहेड़ी तक की सड़क को सुदृढ़ करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। गांव रामपुरा में 133. 85 लाख रुपये की लागत से बुस्टिंग स्टेशन (जल संर्वधन परियोजना) का उद्घाटन किया गया। इसी गांव में 20 लाख रुपये की लागत से बनाई जाने वाली धर्मशाला के निर्माण कार्य तथा 1. 52 करोड़ रुपये की लागत से कैंट बस स्टैंड के नजदीक दीन दयाल अंतोदय योजना के तहत बनाए गए रैन बसेरे का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed