फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

रामनगर में निर्माणाधीन मैरिज पैलेस सील, नगर परिषद की अनुमति के बिना हो रहा था निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
अंबाला। रामनगर में बन रहे मैरिज पैलेस को नगर परिषद ने सील कर दिया है। बिना किसी अनुमति के इसका निर्माण हो रहा था। शिकायत के बाद नप की ओर मालिक को नोटिस भेजा गया। मगर उसने नोटिस की भी परवाह नहीं की। जांच के दौरान मैरिज पैलेस का निर्माण पूरी तरह गैरकानूनी पाया गया। इसी आधार पर उसे सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच अधिकारी पैलेस को सील करने पहुंचे थे। दरअसल रामनगर में पिछले कुछ दिन से एक मैरिज पैलेस का निर्माण कार्य चल रहा था। शिकायत के बाद नगर परिषद की ओर से इसकी जांच की गई। इसके बाद नप की ओर से तुरंत पैलेस का निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए गए। पता चला है कि पैलेस मालिक ने बिना इसके निर्माण के लिए न तो नप से कोई अनुमति ली थी न ही इसका नक्शा पास करवाया था। इसी वजह से मालिक को नोटिस भेजा गया। बताते हैं कि मालिक ने नोटिस का भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके कारण ही सोमवार को नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार खुद ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद निर्माणाधीन पैलेस को सील करने की कार्रवाई की गई। सचिव राजेश कुमार ने बताया कि मैरिज पैलेस का निर्माण पूरी तरह गैरकानूनी है। इसी वजह से उसके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed