फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

अब नहीं लगेंगे धड़ाधड़ कट 15 नए फीडर दिलाएंगे छावनी की जनता को बिजली संकट से मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
civic
अंबाला। लंबे समय से बिजली कटों की समस्या झेल रहे छावनी के लोगों की परेशानी जल्द दूर होगी। करीब एक लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में 15 नए फीडर तैयार किए जा रहे हैं। यह फीडर जनता को बिजली की किल्लत से राहत दिलाने का काम करेंगे। बिजली निगम ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। कंडम केबल व कंडक्टर को भी बदलने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली कट की समस्या गंभीर हो जाती है। इसके अलावा बारिश और तेज हवाओं के कारण तारें टूटने की वजह से घंटों फाल्ट भी नहीं दूर होता। इसी बिजली समस्या से निपटने के लिए 12 क्रास रोड पर 66 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तो वहीं अलग-अलग क्षेत्रों के सब स्टेशनों में भी नए फीडर बनाने का कार्य चल रहा है ताकि लोगों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति भी निर्बाध होगी। मौजूदा समय में अंबाला डिवीजन में लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। इसमें केसरी और बराड़ा के उपभोक्ता भी शामिल हैं, वहीं एग्रीकल्चर व इंडस्ट्रीयल फीडरों की संख्या 178 के करीब है। इसमें अर्बन फीडर 60 के करीब हैं।
विज्ञापन

विभाजित किया जाएगा लोड
गर्मी के मौसम में बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। अधिकांश लोगों ने घर की जरूरतों के हिसाब से लोड बढ़ाया हुआ है, लेकिन अभी भी कुछ लोग विभाग से लोड की जानकारी छिपाते हुए 2 से 3 एसी चला रहे हैं। इसलिए फ्यूज सहित लाइन पर लोड बढ़ने की शिकायतें विभाग के पास पहुंच रही हैं। विभाग ने ऐसे ही कुछ क्षेत्रों का खाका तैयार किया है, जहां लोड काफी ज्यादा है, ऐसे क्षेत्रों के लोड को नए फीडर से जोड़कर समस्या समाधान की पूरी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब यूनिट नंबर 1 के नए फीडर
पालम विहार का लोड सत्संग विहार के नए फीडर पर शिफ्ट किया जाएगा। इसी प्रकार लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे पुराने फीडर कुलदीप नगर का भी लोड नए फीडर शिवाला मंडी पर शिफ्ट किया जाएगा, वहीं बिजली कटों की परेशानी व फाल्ट में कमी को खत्म करने के लिए हाथीखाना फीडर पर लगे कंडक्टर बदले जाएंगे।
सब-यूनिट 2 के नए फीडर
पीएंडटी क्वालिटी और क्वालिटी सब यूनिट के फीडरों पर भी लोड कम करने के लिए पोक्सियल फीडर बनाने की तैयारी है। इसी प्रकार गोबिंद नगर फीडर जोकि मौजूदा समय में बब्याल सब स्टेशन से चल रहा है उसे 12 क्रास रोड पर बन रहे 66 केवी के नए पावर हाउस से सप्लाई दी जाएगी। इसमें गणेश विहार के साथ नया फीडर अग्रसेन नगर में बनाया जाएगा, वहीं अनाज मंडी के खराब केबल को बदला जाएगा।

बब्याल सब यूनिट 3
महेशनगर, खुड्डा, कबीर नगर, रामपुर, प्रभु प्रेम पुरम, कलहेड़ी व तोपखाना फीडरों का लोड कम करने के लिए भी 7 नए फीडर बनाए जाएंगे।
पावर कट से मिलेगी निजात
बिजली की समस्या को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी जल्द खत्म होने वाली है। छावनी की जनता के लिए 15 नए फीडरों का निर्माण कार्य तेजी पर है। कंडम तारों व कंडक्टर्स को बदलने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। अब बेवक्त लगने वाले कट बंद हो जाएंगे।
-पवन नरूला, एक्सईएन कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed