फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

1.24 लाख रूपये में हुआ सुअर पकड़ने का टेंडर, छह माह में दिलानी होगी मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
civic
अंबाला सिटी। शहरवासियों को अब सुअरों से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। निगम द्वारा सुअरों को पकड़ने के लिए लगाया गया टेंडर कई प्रयास के बाद इस बार सिरे चढ़ गया है। यह टेंडर बाल्मीकि नगर अंबाला शहर के राजीव कुमार को 1.24 हजार रुपये में दिया गया है। अब छह माह के भीतर उसे अंबाला शहर को सुअर मुक्त करवाना होगा। इसका वर्क आर्डर भी निगम द्वारा जारी कर दिया गया है। बता दें कि सुअरों को पकड़ने की योजना पिछले कई साल से अटकी हुई थी। जिस मुद्दे को निगम हाउस में भी पार्षदों द्वारा कई बार उठाया गया था। जिस पर तत्कालीन निगम आयुक्त ने सतेंद्र दूहन ने 2018 के गणतंत्र दिवस से पूर्व शहर को सुअर मुक्त करने का दावा किया था। साथ ही दावा करते हुए कहा था कि अगर वह शहर को सूअर मुक्त न कर सके तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। परंतु इन दावों के बाद भी अभी तक शहर को सुअर मुक्त नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

सुअर होंगे ठेकेदार के
बता दें कि इससे पहले जितनी भी बार सुअर को पकड़ने का काम शुरू किया गया है उसमें छोटे-बड़े सुअर के हिसाब से 200 रुपये और 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान था। इतना ही नहीं निगम में कार्यरत कुछ कर्मचारी ही इस काम को करते थे और उनके ही सुअर होते थे। इसीलिए यह अभियान आजतक सिरे नहीं चढ़ पाया।
विज्ञापन

सुअरों को पकड़ने का वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही सुअरों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही अंबाला को सुअरों से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विरेंद्र सिंह, ईओ, निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed