फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

अकबरपुर में एक ही परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, दोनों गर्भवती की रिपोर्ट नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
civic
नांदेड़ साहिब से आए एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 30 अप्रैल को कुल 39 सदस्यों को अंबाला शहर की दो अलग-अलग धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद 11 को छोड़कर शेष को अलग-अलग जिलों में भेज दिया गया था जहां के यह रहने वाले थे। इन सभी 39 की पहली कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अंबाला में जो 11 क्वारंटीन थे उनमें से नारायणगढ़ अकबरपुर के एक ही परिवार के 4 हैं। पांच दिनों बाद इन सभी 11 श्रद्धालुओं का दूसरा सैंपल लिया गया था जिसमें अकबरपुर के रहने वाले यह 4 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा शेष 7 की रिपोर्ट वीरवार को आएगी। पॉजिटिव पाए गए चारों लोगों को मुलाना के कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों गर्भवती की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो ली सभी ने राहत की सांसे
वहीं शाहाबाद से आई गर्भवती जिसकी रैपिड किट में संदिग्ध रिपोर्ट आई थी उसकी सैंपलिंग की रिपोर्ट नेगेटिव आने से सभी ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी गर्भवती पंजाब के जौली गांव की रहने वाली है। जैसे ही कोरोना की रिपोर्ट आई तो शाहाबाद की गर्भवती वापस अपने घर परिजनों के साथ चली गई। हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद डिलीवरी करवाई जाएगी। अब वह दोबारा पूरा टाइम होने के बाद अस्पताल में आएगी। इस महिला की सिजेरियन डिलीवरी होनी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने किया टीबी अस्पताल का निरीक्षण
जिला वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अब जल्द ही अंबाला में कोरोना के टेस्ट होने शुरू हो जाएंगे। इसके अंबाला शहर के टीबी अस्पताल में बायोलॉजिकल सेफ्टी कैबिन की स्थापना कर दी गई है। इसके निरीक्षण के लिए सीएमओ कुलदीप टीबी अस्पताल में पहुंचे और कर्मचारियों के साथ लंबी बातचीत की। इस दौरान डाक्टरों ने इस रूम के लिए मूलभूत सुविधाओं की दरकार बताई। बता दें कि सबसे पहले अमर उजाला ने ही अपने पाठकों को बताया था कि जल्द ही जिले में कोरोना के टेस्ट शुरू हो जाएंगे। लेकिन इस प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह अभी भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी अंबाला जिले में कोरोना की जांच
टीबी अस्पताल में स्थापित किए गए बायोलॉजिकल सेफ्टी कैबिन में आने वाले सैंपल को लाने का रास्ता भी अलग होगा और यहां पर आने वाले मरीजों का रास्ता भी। बायोलॉजिलकल सेफ्टी कैबिन में लाकर कोरोना मरीजों के सैंपल रखे जाएंगे। इसमें 96 सैंपल को एक साथ इस कैबिन में रखा जा सकता है। सेफ्टी कैबिन में रखने के बाद इन सैंपल में हवा में जो वायरस होंगे वह खत्म हो जाएंगे। हवा के वायरस को खत्म करने के बाद इन सैंपल को अंबाला शहर की सीबीनेट में लाया जाएगा। सीबीनेट में एक साथ 4 सैंपल टेस्ट के लिए लगेंगे और 50 मिनट में इनकी रिपोर्ट आ जाएगी कि सैंपल नेगेटिव हैं या पॉजिटिव। इस तरह 24 घंटे में 112 सैंपल की रिपोर्ट मिल जाएगी। बायोलॉजिकल सेफ्टी कैबिनेट की कीमत करीब 15 लाख है। करीब दो साल से यह मशीन अंबाला छावनी के ब्लड बैंक में आई हुई थी।
डब्ल्यूएचओ की टीम ने किया निरीक्षण
वहीं मुलाना के कोविड अस्पताल जहां पर 26 कोरोना पॉजिटिव को रखा गया है का डब्ल्यूएचओ की टीम ने निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। जिले में अभी तक कुल 3135 सैंपल लिये जा चुके हैं, जिनमें से 2769 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 328 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी। 130 सैंपल मंगलवार को भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट आनी बाकी हैं जबकि 198 सैंपल बुधवार को जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में कुल 41 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। कुल 2 मरीजों की मृत्यु हुई है। जिले में कुल 28 कोरोना एक्टिव केस हैं जिनमें से एक पीजीआई में उपचारधीन है। 11 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

9 कंटेनमेंट जोन में 34 हजार की स्क्रीनिंग
वहीं जिले में बनाए गए सभी 9 कंटेनमेंट जोन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 34000 लोगों को स्क्रीन किया। इनमें से 127 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 50 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। आरोग्य सेतू ऐप पर आज तक कुल 5230 व्यक्तियों ने आईएलआई के साथ खुद को रजिस्टर्ड करवाया था, जिनमें से सभी व्यक्तियों के साथ विभाग ने संपर्क कर लिया है एवं इनमें से 139 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी पॉजिटिव मरीजों के मोबाईल एवं कंटेनमेंट जोन एवं दूसरी जगहों पर लोगों को अरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed