फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

शाहाबाद से आई गर्भवती ने बढ़ाई धड़कनें आज सैंपल रिपोर्ट से पर्दा उठने पर होगी डिलीवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से आई गर्भवती महिला ने जिला स्वास्थ्य विभाग की धड़कनें बढ़ा दी हैं। रेपिड टेस्ट की महिला की रिपोर्ट संदिग्ध आई तो स्वास्थ्य विभाग की नींद हराम हो गई। अलबत्ता स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेज दिए। क्योंकि अब इस महिला की किसी भी समय सिजेरियन डिलीवरी करनी है। सैंपल पॉजिटिव आए तो जच्चा-बच्चा के साथ डाक्टर व स्टाफ की सुरक्षा भी किसी चुनौती से कम नहीं होगी। अलबत्ता अब स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला के परिजनों को भी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। इसके बाद ही डिलीवरी का प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर नागरिक अस्पताल में शुरू होगी वायरस की पहचान
वहीं दूसरी और शहर नागरिक अस्पताल में ही पंचकूला की तर्ज पर कोरोना वायरस की पहचान जल्द ही होने लगेगी। क्योंकि इसके लिए मशीन नागरिक अस्पताल में मौजूद है। इस मशीन पर पूरे दिन में करीब 200 से 250 मरीजों के सैंपल की जांच होकर रिपोर्ट यहीं से मिलने लगेगी। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इतना ही नहीं टेस्ट जांच के लिए दो कर्मचारियों को करनाल भी ट्रेनिंग पर भेज दिया गया है। अलबत्ता अब कभी भी जिले में यह सुविधा शुरू हो सकती है। अभी हालात यह हैं कि जिले में सैंपल की रिपोर्ट के लिए दो-दो दिन इंतजार करना पड़ रहा है। 100 से ज्यादा सैंपल होने पर एक की बजाए दो -तीन स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को 306 सैंपल जांच के लिए 4 अलग-अलग जगह भेजने पड़े। क्योंकि पहले से ही दूसरे जिलों की लैब पर लोड है। अंबाला में सुविधा शुरू होने से दूसरी लैब पर निर्भरता कम हो जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो जिले में जल्द ही आरटीपीसीआर यानी बड़ी मशीन की सुविधा भी उपलब्ध का सकती है। इससे ज्यादा से ज्यादा जांच जिले में ही होने लगेंगी।
विज्ञापन

448 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार
जिले में अब 445 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार चल रहा है। सोमवार को 136 सैंपल भेजे गए थे जबकि मंगलवार को कुल 306 सैंपल भेजे गए जोकि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा सैंपल हैं। जिले में अभी तक 37 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं इनमें से 24 एक्टिव केस हैं जबकि 2 मौत हो चुकी हैं और 11 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए। 22 मरीजों को कोविड अस्पताल मुलाना में शिफ्ट किया गया है जबकि डाक्टर छावनी नागरिक अस्पताल में आइसोलेट है। अभी तक जिले में कुल 2937 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 से अधिक टीमें 5 कंटेनमेंट जोन में उतरी
वहीं अंबाला में बनाए गए पांच कंटेनमेंट जोन जिनमें रानीबाग, हरीनगर, बब्याल डेहा बस्ती वाला एरिया, दुखेड़ी और सिविल अस्पताल के नजदीक वाला एरिया शामिल हैं इनमें जांच के लिए 45 से अधिक टीमें मैदान में उतर चुकी हैं। इन 5 कंटनेमेंट जोन से मंगलवार को 110 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मंगलवार को इन पांचों एरिया में 27 हजार 138 मरीजों की टीमों ने स्क्रीनिंग की।

रैपिड टेस्ट को हम नहीं मानते। गर्भवती के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। नए पांचों कंटेनमेंट जोन में हमारी पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रही हैं अभी कुल 445 सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी हैं।
डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed