{"_id":"5e28a3758ebc3e4b303c8bcb","slug":"civic-ambala-news-knl19639598","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के सुरक्षा कवच को लीड करेगा राजा, धन्नों और बिजली भी देंगी बैकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के सुरक्षा कवच को लीड करेगा राजा, धन्नों और बिजली भी देंगी बैकअप
विज्ञापन
civic
- फोटो : Ambala
राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जिला प्रशासन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ हरियाणा पुलिस के 10 घोड़े भी कार्यक्रम में जान फूूंकने का काम करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की लीडिंग 11 नंबरी राजा जबकि धन्नो, बिजली, किरण और लीजा बैकअप देंगी। इसके लिए टीम ने मंगलवार को इन घोड़ों की टुकड़ी के साथ मैदान में जमकर पसीना भी बहाया। टुकड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम इंचार्ज रामेश्वर दास और उनकी टीम के सदस्य नवाब सिंह और एएसआई दिनेश कर रहे हैं। यह पूरी टीम करनाल के मधुबन से आई है। दरअसल हरियाणा पुलिस के पास कुल 44 घोड़े हैं। इनमें कुछ देसी नस्ल और कुछ थ्ररोबिड और अन्य नस्ल के हैं। इनमें से अंबाला पहुंचे 10 घोड़ों में 8 थ्ररोबिड और 2 देसी नस्ल के हैं। इनमें 11 नंबर घोड़े का नाम राजा है। यही राजा राज्यपाल के सुरक्षा कवच को लीड करेगा। राजा की खास बात यह है कि वह कैसी भी परिस्थितियां क्यों न हो कभी नहीं फड़कता। इसके अलावा राजा की टीम में 63 नंबर किरण, बिजली और धन्नो के साथ लीजा घोड़ियां भी शामिल हैं जोकि अपनी-अपनी विशेषताओं के लिए जानीं जाती हैं।
8 घोड़ें बनेंगे कार्यक्रम का हिस्सा
दरअसल प्रदेश में विशेष कार्यक्रमों में वीवीआईपी के बॉडी गार्ड के रूप में घुड़सवारों को शामिल किया जाता है। इस बार प्रदेश में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल शिरकत करेंगे। जब वह कार्यक्रम में सलामी लेंगे तो उनके बॉडी गार्ड में आठ घुड़सवारों की टीम शामिल होगी। किन्हीं विशेष परिस्थितियों में यदि कोई घोड़ा बीमार हो जाता है या फिर उसे कुछ हो जाता है तो बैकअप के लिए दो घोड़े अतिरिक्त टीम में शामिल किए गए हैं। टीम में शामिल घोड़ों में राजा, धन्नों, बिजली, किरण और लीजा के अलावा अकबर, मोली व अन्य शामिल हैं।
विशेष तौर पर रखा जाता है ध्यान
इन घोड़ों को विशेष ध्यान रखा जाता है। चारे के साथ रोजाना इन्हें चना, जौं, तेल, चोकर, सरसों का तेल, नमक और गुड़ दिया जाता है ताकि यह घोड़े तंदुरुस्त रहें और पुलिस की शान बढ़ाएं। इन सभी घोड़े की रेंकिंग भी तय है। इनकी रेंकिंग इनकी उम्र, क्षमता के आधार पर तय की जाती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में घोड़ों की टीम राज्यपाल के बॉडी गार्ड के तौर पर शामिल होगी। राजा टीम की अगुवाई करेगा। धन्नो, किरण, बिजली और लीजा भी इन्हीं में शामिल हैं।
रामेश्वरदास, इंचार्ज हॉर्स राइडिंग