{"_id":"5deab6c78ebc3e1bf52d04d7","slug":"civic-ambala-news-knl14291747","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे से मॉल रोड पर एंट्री दो माह के लिए बंद, प्रवेश द्वार के निर्माण के चलते उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे से मॉल रोड पर एंट्री दो माह के लिए बंद, प्रवेश द्वार के निर्माण के चलते उठाया कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले दो महीने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाइवे से स्मार्ट कैंटोनमेंट बोर्ड के मॉल रोड पर प्रवेश नहीं होगा। आर्मी रेस्ट हाउस के पास प्रवेश द्वार के निर्माण की वजह से यह सड़क बंद की गई है। इस सड़क से रोज गुजरने वाले लोगों को अब वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। हाइवे की ओर से शुक्रवार को दीवार बनाकर सड़क पूरी तरह बंद कर दी गई है। पहले दिन सड़क बंद होने से वाहन चालकों को बेहद दिक्कत हुई। उधर प्रवेश द्वार का निर्माण पूरा होने के बाद गीता गोपाल चौक के पास बंद सड़क को चालू कर दिया गया है।
60 लाख से गेट का होगा निर्माण
कैंटोनमेंट बोर्ड एरिया की खूबसूरती बढ़ाने के मकसद से आर्मी रेस्ट हाउस के पास एंट्री गेट का निर्माण किया जा रहा है। करीब 60 लाख से बनने वाले इस गेट का निर्माण काफी दिन से चल रहा है। गेट के पिलरों की नींव डालने के बाद अब गेट का लेंटर डाला जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह का हादसा न हो इसलिए सड़क बंद करने का निर्णय लिया गया है। अभी दो महीने सड़क पूरी तरह बंद रहेगी। जरूरत पड़ने पर समय सीमा बढ़ा दी जाएगी।
सेना भर्ती सेंटर रोड से निकलें
एंट्री गेट के निर्माण की वजह से बंद की गई सड़क का सबसे ज्यादा इस्तेमाल अंबाला सिटी की ओर से आने वाले वाहन चालक करते थे। खासकर जिन्हें पोस्ट ऑफिस मुख्यालय, सीजीएमटी, खादी ग्राम उद्योग, सेना अस्पताल, बीएसएनएल ऑफिस, महेशनगर या फिर जगाधरी जाने वाले लोग सबसे ज्यादा इस सड़क का इस्तेमाल करते थे। जाम में न फंसें इसलिए अब सिटी से आने वाले लोग सेना भर्ती सेंटर वाली रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लालकुर्ती बाजार, बस अड्डे व स्वास्तिक चौक भी उक्त सभी ऑफिसों के साथ जगाधरी जा सकते हैं।
विज्ञापन
गीता गोपाल चौक से खुली सड़क
एंट्री गेट के निर्माण की वजह से करीब तीन महीने से बंद पड़ी सड़क को खोल दिया गया। गीता गोपाल चौक के पास गेट का निर्माण कार्य शुरू होने से इस सड़क को पहले 45 दिन के लिए बंद किया गया था। बाद में उसकी समय सीमा बढ़ा दी थी। सड़क खुलने से कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, इनकम टैक्स ऑफिस, डीईओ ऑफिस, पटेल पार्क और रानी का तालाब मंदिर में जाने वाले लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एरिया को मिलेगी पहचान
खूबसूरत प्रवेश द्वारों के निर्माण से कैंटोनमेंट बोर्ड एरिया को अलग पहचान मिलेगी। ये प्रवेश द्वार न केवल कैंटोनमेंट एरिया की पहचान बनेंगे बल्कि खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। इन पर विशेष लाइटिंग के साथ आसपास हरियाली भी बिखेरी जाएगी। आसपास हरे भरे पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे।
प्रवेश द्वार के निर्माण की वजह से नेशनल हाइवे से मॉल रोड बंद किया गया है। अभी यह रोड दो महीने तक बंद रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसकी समय सीमा बढ़ा दी जाएगी। प्रवेश द्वारों के निर्माण से स्मार्ट कैंटोनमेंट बोर्ड का एरिया और भी खूबसूरत लगेगा। मैं चाहता हूं कि बाहर से आने वाले लोग एरिया की खूबसूरती को महसूस कर सकें।
-अजय बवेजा, वाइस प्रेजीडेंट, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला