फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City Council started the work of building 63 new shops

नगर परिषद ने 63 नई दुकानें बनाने का कार्य किया शुरू, आज से कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
City Council started the work of building 63 new shops
अंबाला। नगर परिषद ने 63 नई दुकानें बनाने का कार्य बुधवार को शुरू किया है। इन दुकानों से नगर परिषद की आमदनी बढ़ेगी। नगर परिषद सचिव राजेश ने बताया कि इन दुकानों के लिए 3 मार्च से आवेदन किए जा सकेंगे। परिषद ने दुकानें किराए पर देने के लिए कुछ नियम व शर्तें निर्धारित की हैं। बीसी बाजार में दो, सिविल अस्पताल चौक के पास 10, मच्छी मार्केट छावनी में 23, बस स्टैंड के पास पहली मंजिल पर 29 दुकानें बनाई जाएंगी। इनके बनने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बता दें कि करीब 933 दुकानें नगर परिषद के पास हैं जो अलग-अलग बाजारों और मोहल्लों में हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए नई दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया है। 11 मार्च को इन दुकानों की बोली करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed