फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CIA will investigate the robbery in Shaheed Express

Ambala News: शहीद एक्सप्रेस में लूटपाट की जांच करेगी सीआईए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
CIA will investigate the robbery in Shaheed Express
अंबाला। शहीद एक्सप्रेस में हुई लूटपाट के मामले की जांच राजकीय रेलवे पुलिस की सीआईए करेगी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी से जांच लेकर सीआईए को सौंपी है।
विज्ञापन

सीआईए ने मुखबिरों का जाल फैला दिया है, जिससे कि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। यह भी सामने आया है कि इस मामले में कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपियों के सहारनपुर के ठिकाने पर भी नजर रखी जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार लूटपाट करने और दो यात्रियों को चाकू मारने आरोपी पहले भी कई संगीन मामलों में संलिप्त रहे हैं। आरपीएफ की सूची में भी इन आरोपियों के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 जुलाई को लुधियाना से गोरखपुर जा रहे दो दोस्तों संजय व संदीप के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। दोनों दोस्त अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन नंबर 14674 में ढंडारी कलां स्टेशन से जनरल कोच में सवार हुए थे। ट्रेन लगभग 6 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आई थी। इस दौरान ट्रेन आउटर पर खड़ी थी। ट्रेन जैसे ही चलने लगी तो तीन अज्ञात लोग जनरल कोच में चढ़ गए और दरवाजे पर बैठे पीड़ित संजय के साथ मारपीट शुरु कर दी है और चाकू की नोक पर उसका पर्स लूट लिया। जब संजय ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जब संजय के दोस्त संदीप ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके हाथ पर भी आरोपियों ने चाकू मार दिया और फिर रेलवे यार्ड में चलती ट्रेन से कूदकर आरोपी फरार हो गए। ट्रेन को बराड़ा रेलवे स्टेशन पर रोककर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें आरपीएफ की ओर से अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल संजय को चंडीगढ़ भेजा गया और संदीप को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed