फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chinese Manjha is being sold openly in the market

Ambala News: बाजार में खुले आम बिक रहा चाइनीज मांझा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Chinese Manjha is being sold openly in the market
अंबाला में दुकानों पर बिक रहा चाइनीज मांझा। संवाद
अंबाला। कानूनी रूप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बाजार में खपाया जा रहा है। मकर संक्रांति से पहले पतंग उड़ाने वालों के लिए इसे खरीदने का आसान रास्ता अंबाला शहर और अंबाला कैंट की कुछ दुकानें बन गई हैं। चाइनीज मांझे की ब्रिकी बंद होने के बाद से अब इसकी खरीद फरोख्त चोरी छिपे हो रही है। अमर उजाला की टीम ने पतंग और पतंग का सामान बेचने वाली कुछ दुकानों पर इसकी पड़ताल की तो इसका पटाक्षेप हुआ।
विज्ञापन

कुछ दुकानों पर तो चाइनीज मांझा उपलब्ध नहीं बताया तो वहीं कुछ दुकानदारों ने सीधे ही पूछ लिया कि कितनी मात्रा में चाइनीज मांझा चाहिए। इन दुकानों से आसपास क्षेत्रों के लोग चाइनीज मांझा खरीदकर ले जा रहे हैं। वहीं किसी की इन पर कोई निगरानी तक नहीं है।
विज्ञापन

ग्राहक के जोर देने पर निकालते हैं छिपाया हुआ मांझा
कुछ दुकानों में दुकानदारों ने चाइनीज मांझा सामने ही रखा हुआ था, जो ग्राहकों को मांझा चरखी में डालकर दे रहे थे। वहीं कुछ ने चाइनीज मांझा छुपा कर रखा था। जो ग्राहक की मांग के अनुसार इस मांझे को बाहर निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ की राय
रखना और बेचना है कानूनी जुर्म
अधिवक्ता अरुण बिड़लान ने बताया कि देश में चाइनीज मांझे के भयानक दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं। कई बार इंसान की जान भी इस मांझे ने ली है। यह मांझा पक्षियों के लिए भी हानिकारक है। पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 के तहत चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित है। इसमें उल्लंघन करने वालों के लिए पांच साल तक की कैद और एक लाख रुपये तक के जुर्माने सहित कठोर दंड का प्रावधान है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भी सन 2017 में चाइनीज मांझे को बनाने, रखने और बेचने को पूर्ण रूप से अपराध घोषित कर चुका है। सरकार समय-समय पर चाइनीज मांझे के लिए सलाह जारी करती है। मगर हकीकत में बाजार में स्थिति विपरीत ही दिखाई देती है। मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में देश में खासकर हरियाणा पंजाब के हिस्से में पतंग उड़ाई जाती है। चाइनीज मांझा भी धड़ल्ले से बिकता है। सरकार इस ओर ध्यान दें और मानवीय प्राणी और पक्षियों की रक्षा करे।
दुकानदार से बातचीत के अंश
केस 1
रिपोर्टर - पतंग और मांझा मिल जाएगा क्या?
दुकानदार- हां मिल जाएगा, कौन सा चाहिए?
रिपोर्टर - आपके पास कौन कौन से मांझे हैं?
दुकानदार- हमारे पास सभी तरह से मांझे मिल जाएंगे आप अपनी डिमांड बताओ।
रिपोर्टर - हमें चाइनीज मांझा चाहिए और कुछ पतंग चाहिए।
दुकानदार- मांझा देखते हुए इसकी क्वालिटी देख लो अच्छी है।
रिपोर्टर - अगर इसमें थोक में खरीदे तो मिल जाएगा, आपकी सप्लाई कहां से होती है?
दुकानदार- यह तो सब बाहर से आता है, दिल्ली, गुजरात जैसी जगहों से।

केस 2
रिपोर्टर - मांझा चाहिए मिल जाएगा।
दुकानदार- हां मिल जाएगा कौन सा चाहिए
रिपोर्टर - चाइनीज मांझा चाहिए।
दुकानदार- नहीं हमारे पास चाइनीज मांझा उपलब्ध नहीं है।
रिपोर्टर - किस दुकान से मिलेगा बता दीजिए।
दुकानदार- पूरे बाजार में बिक रहा है कहीं से भी ले लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed