{"_id":"67f18d4f08e49eb4630a94c8","slug":"children-who-steal-in-palaces-are-associated-with-sansi-gang-ambala-news-c-36-1-sknl1017-140333-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सांसी गिरोह से जुड़े हैं पैलेसों में चोरी करने वाले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सांसी गिरोह से जुड़े हैं पैलेसों में चोरी करने वाले बच्चे
विज्ञापन
पैलेस में पर्स चुराकर ले जाते हुए गिरोह का सदस्य बच्चा हुआ था सीसीटीवी फुटेज में कैद: सोशल मीडि
विज्ञापन
अंबाला। शादी समारोह और रिसेप्शन के दौरान नकदी और जेवरात से भरे पर्स चोरी होने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। अंबाला के पांच पैलेसों और होटल में पर्स चुराने वाले नाबालिग बच्चे मध्यप्रदेश के राजगढ़ स्थित कड़ियां सांसी गिरोह के सदस्य हैं। केवल अंबाला ही नहीं, बल्कि यह गिरोह दूसरे राज्यों में भी सक्रिय हैं और पूरा गांव ही लूट, छीनाझपटी के आरेापी चर्चा का विषय हैं।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए करीब 12 दिन से टीम मध्यप्रदेश में रही लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आरोपियों से परिजनों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी बरामद किए हैं। कागजी कार्रवाई के बाद सीआईए-2 की टीम ने पीड़ितों को यह राशि लौटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र के नेतृत्व में टीम प्रभारी एसआई नरेश राणा, एएसआई अमृतलाल, वेद प्रकाश, हेड कांस्टेबल रजत कुमार, रमेश कुमार, ईश्वर सिंह ने मध्यप्रदेश में दबिश दी थी। जहां पहुंचने पर मध्यप्रदेश के बोड़ा पुलिस स्टेशन प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा के सहयोग से आरोपियों के घर तक पहुंचे। टीम ने अंबाला लौटने के बाद पीड़ितों को उनकी नकदी और जेवरात लौटाए।
विज्ञापन
तीन से चार लोग रखते थे पर्स पर नजर
पांचों पैलेसों में वारदात होने के बाद सीसीटीवी खंगाले जाते थे तो महज बच्चे ही दिखाई देते थे। जो पर्स चुराने के बाद गेट से बाहर चले जाते थे। सीआईए-2 की टीम ने कई दिनों की मशक्कत के बाद पता लगाया कि बच्चे के साथ अन्य तीन से चार साथी भी होते थे। वो भी कार्यक्रम में घूमते रहते थे और बच्चों से महज आंखों के इशारे के जरिए बात करते थे। वह सीसीटीवी की नजर से दूर रहते थे। यहीं कारण था कि उनका सुराग नहीं लग पाता था।
गोद लिए बच्चे होेते थे शामिल
मध्यप्रदेश के राजगढ़ स्थित कड़ियां सांसी गिरोह के बारे में टीम को यह भी पता लगा कि गोद लिए बच्चों को गिरोह में शामिल किया जाता है। पैसे देने के बाद वह बच्चों को चोरी की ट्रेनिंग देते हैं कि कैसे पैलेस में दाखिल होकर पर्स चुराना है। मौका पाते ही लोगों की नजर से बचते हुए बाहर निकल जाना है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
गिरोह ने इन पांच वारदात को दिया अंजाम
पहला मामला
बलाना गांव के व्हाइट हॉक पैलेस में चार दिसंबर 2024 को यूएसए की एनआरआई महिला का पर्स चुरा लिया था। कुरुक्षेत्र निवासी महिला के पर्स में लाखों रुपये की नकदी, जेवरात व आईफोन-10 था। पैलेस में सगाई चल रही थी।
दूसरा मामला
महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित मैरीविला रिसोर्ट एंड होटल से सगाई कार्यक्रम के दौरान महिला का पर्स चुरा ले गए थे। अंबाला छावनी के क्रॉस रोड निवासी आलोक सूद ने बताया था कि 13 दिसंबर को वह अपनी भतीजी की सगाई थी आया था। चोर पर्स सहित जेवरात व दो फोन ले गए थे।
तीसरा मामला
सिटी के रीजेंटा पैलेस में चल रही रिसेप्शन पार्टी के दौरान शगुन की नकदी से भरा बैग चोरी हो गया था। पुलिस ने बलदेव नगर निवासी विनीत लुथरा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लाखों की नकदी से भरा बैग चोरी हो गया था।
चौथा मामला
साहा के रवेरा रिसोर्ट में छह फरवरी को रिसेप्शन पार्टी से बच्चा लाखों की नकदी व जेवर से भरा बैग लेकर भाग गया था। पुलिस ने अंबाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया निवासी दीपक की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पर्स में लाखों की नकदी, सोने की चैन, कानों के टॉप्स, मोबाइल था।
पांचवां मामला
तेपला गांव के जश्न पैलेस में 25 फरवरी को दुल्हन की जेवर और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया था। साहा थाना पुलिस ने यमुनानगर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राकेश धीमान की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शातिर चोर ने स्टेज पर मिलनी होने के दौरान यह बैग चुराया था।
वर्जन
पांचों वारदात में जेवर और नकदी की लगभग बरामदगी हो गई है। शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उन्हें जेवर व उनकी नकदी लौटा दी गई है। दबिश के दौरान आरोपी घर से फरार हो गए थे। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर महिंद्र, थाना प्रभारी सीआईए-2, अंबाला कैंट

पैलेस में पर्स चुराकर ले जाते हुए गिरोह का सदस्य बच्चा हुआ था सीसीटीवी फुटेज में कैद: सोशल मीडि