फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   children made design in the hands with henna

बच्चों ने हाथों में रचाई मेहंदी, काटा सलाद

Fri, 16 May 2014 01:22 AM IST
अमर उजाला, अंबाला
अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 16 May 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
children made design in the hands with henna
कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत वीरवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन अंबाला शहर में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह कादियान तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र शर्मा की देख रेख में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेहंदी, सलाद सज्जा, क्ले मॉडलिंग, पॉट डेकोरेशन तथा कविता इत्यादि में प्रतियोगिताएं करवाई गई। धर्मवीर सिंह कादियान ने विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बेकार चीजों से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी का दोनों अधिकारियों ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता कार्यक्रम के तहत उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


स्कूल टाइम में ऐसी कलाएं सीखने के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। उन्होंने सभी बच्चों को जीवन में कड़ी मेहनत व लगन के साथ अपनी शिक्षा पूरी करने को कहा और उज्ज्वल भविष्य के लिये आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सतपाल गर्ग, सीआरपी कोआर्डिनेटर कंवलजीत कौर व अन्य अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed