फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister's flying squad raids paneer factory; samples collected from 15 quintals of paneer.

Ambala News: पनीर फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उडनदस्ता का छापा, 15 क्विंटल पनीर के लिए नमूने

Sun, 20 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 20 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids paneer factory; samples collected from 15 quintals of paneer.
कलायत स्थित पनीर फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत में अनाज मंडी के पीछे स्थित पनीर की एक फैक्टरी पर मुख्यमंत्री उडनदस्ता (कुरुक्षेत्र-कैथल) टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम के साथ कैथल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान फैक्टरी में तैयार करीब 15 क्विंटल यानी 1500 किलोग्राम पनीर पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए हैं।
इनकी प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के समक्ष फैक्टरी संचालन से संबंधित दस्तावेज संचालकों ने प्रस्तुत किए। दस्तावेज के अनुसार इसका लाइसेंस 16 जनवरी 2025 को जारी हुआ और इसकी वैधता 15 जनवरी 2030 तक बताई गई है। इसके अलावा हरियाणा श्रम विभाग का पंजीकरण प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

भौतिक निरीक्षण के दौरान दो अलग-अलग टबों में तैयार पनीर पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा ने जांच के लिए तैयार पनीर के एक-एक किलोग्राम के दो नमूने लिए। उन्होंने बताया कि नमूनों को संबंधित अधिकारी की मोहर से सील कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और इसकी सूचना मुख्यमंत्री उडऩदस्ता कार्यालय को दी जाएगी। औचक निरीक्षण के दौरान नगरपालिका कलायत के कनिष्ठ अभियंता अब्दुल वाहब ने फैक्टरी का निरीक्षण करने के बाद भवन के नक्शे व निर्माण से संबंधित नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed