फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister's flying squad raided Mohra grain market, 10 sacks found to be underweight

Ambala News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की मोहड़ा अनाजमंडी में दबिश, 10 बोरियों में कम मिला वजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided Mohra grain market, 10 sacks found to be underweight
अंबाला। अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों को ही चूना लगाया जा रहा है। यह खुलासा मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दबिश के बाद सामने आया है। उड़नदस्ते ने शाम लगभग पांच बजे मोहड़ा स्थित अनाजमंडी में दबिश दी। जब टीम एक आढ़ती के पास कार्रवाई के लिए पहुंची और वहां रखी 110 बोरियों की जांच तो 10 बोरियों में औसतन वजन कम पाया गया। जब आढ़ती से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वो कोई जवाब नहीं दे पाया। मौके पर मौजूद विधिक माप विज्ञान विभाग ने आढ़ती के खिलाफ आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

अनाजमंडियों में गेहूं की खरीद आरंभ हो चुकी है। इस कार्य में सरकार के निर्देशानुसार अलग-अलग एजेंसियों को लगाया गया है। वहीं किसानों को उनकी मेहनत की कमाई मिल रही है या नहीं, वहीं जो वो गेहूं लेकर आ रहे हैं, उसका नपाई-तुलाई भी ठीक हो रही है या नहीं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ते सहित विधिक माप विज्ञान विभाग, मार्केट कमेटी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मोहड़ा अनाजमंडी में पहुंचे। यहां लगभग चार घंटे तक टीम ने गेहूं खरीद से लेकर किसानों को मिलने वाली राशि की पड़ताल की। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में की गई। इस मौके पर उड़नदस्ते से एसआई हितेंद्र, एएसआई सुखविंदर सिंह, विधिक माप विज्ञान विभाग से निरीक्षक दलीप कुमार, सचिव मार्किट कमेटी अंबाला छावनी नीरज भारद्वाज, सुपरवाइजर मार्किट कमेटी सतेन्द्र सिंह व खरीद एजेंसी हैफेड से धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
दुकान नंबर 35 से मिली खामियां
मोहड़ा अनाजमंडी स्थित दुकान नंबर 35 की जांच की गई जोकि आढ़ती निर्मल सिंह व मलकीत सिंह से संबंधित है। निरीक्षण के दौरान उक्त फर्म पर मौजूद जूट की 110 बोरी सील गेंहू में से 10 की जांच की गई और जब कांटे पर बोरियों का वजन किया गया तो 10 बोरियों में औसत वजन में अंतर पाया गया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed