फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister Saini will inaugurate the Kapad Market parking on 28th

Ambala News: मुख्यमंत्री सैनी 28 को कपड़ा मार्केट पार्किंग का करेंगे उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Saini will inaugurate the Kapad Market parking on 28th
शहर के कपड़ा मार्केट के पास बनी वाहन पार्किंग का निरीक्षण करते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल। प्रव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर कपड़ा मार्केट के करीब 800 दुकानदारों की पार्किंग की मांग जल्द ही पूरी होगी। मार्केट में पार्किंग बनकर तैयार हो गई है, इसका उद्घाटन 28 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। शुक्रवार को पार्किंग के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल ने निरीक्षण किया।

कपड़ा मार्केट में पार्किंग की ठोस व्यवस्था न होने की वजह से करीब 800 दुकानदारों का व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया था वहीं, मार्केट में दिनभर जाम की समस्या भी बनी रहती थी जिसके बाद पूर्व मंत्री असीम गोयल ने दुकानदारों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए इस पार्किंग का निर्माण करवाया। शुक्रवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कपड़ा मार्केट के दुकानदारों के साथ बैठक की और दुकानदारों को सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। उन्होंने ने बताया कि 28 जुलाई को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए अंबाला शहर आएंगे। उसी दिन इस पार्किंग का उद्घाटन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनसुई बस स्टैंड व बिजली निगम से संबंधित कई प्रोजेक्ट की भी सौगात अंबाला वासियों को देंगे। कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विशाल बत्रा सहित अन्य दुकानदारों का कहना है कि यह कार पार्किंग दुकानदारों के लिए किसी लाइफ लाइन से कम नहीं, इसके निर्माण के लिए दुकानदारों ने पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed