{"_id":"6949a177fbc875b79207ba55","slug":"chief-minister-nayab-saini-will-honor-the-winners-today-ambala-news-c-45-1-knl1024-147372-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुख्यमंत्री नायब सैनी आज करेंगे विजेताओं को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुख्यमंत्री नायब सैनी आज करेंगे विजेताओं को सम्मानित
Tue, 23 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज समापन हो जाएगा। इस महोत्सव के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कुल तीन लाख 30 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जबकि लगभग एक लाख खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। महोत्सव के अंतर्गत 14 खेलों एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, रस्सीकूद, रस्साकशी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी, खो-खो, हॉकी, निशानेबाजी और बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आज दो बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद नवीन जिंदल करेंगे।