फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister flagged off AC bus for Ayodhya

Ambala News: अयोध्या के लिए एसी बस को मुख्यमंत्री ने दिखाई झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister flagged off AC bus for Ayodhya
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या धाम के लिए एसी बस को रवाना किया। इसमें 38 तीर्थ यात्री थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम के दर्शनों के लिए मां अंबा की पवित्र भूमि से जत्था रवाना किया है।
विज्ञापन

एक लंबे समय बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर बना है, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के जरिए प्रदेश के लाखों श्रद्धालु निशुल्क रूप से देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इसके लिए प्रदेशभर से अब तक सात एसी वोल्वो बसे प्रदेश सरकार की तरफ से रवाना की जा चुकी है। इस अनोखी योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत की।
विज्ञापन

यह है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
दरअसल, हरियाणा सरकार ने श्रद्धालुओं को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और परिवार की आय एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अभी तक अनेक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ यात्री बोले, उन्होंने कभी सोचा नहीं था वह अयोध्या जाएंगे, सपना हुआ साकार
फोटो---3
कोट्स
वह पहली बार अयोध्या श्रीराम के दर्शन के लिए जा रही हैं। उनको काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह दर्शनों के लिए जाएंगी। उनकी कई वर्ष से अयोध्या जाने की इच्छा थी। सरकार की योजना से काफी लोगों को फायदा होगा।
68 वर्षीय शबीना, निवासी हाउसिंग बोर्ड, अंबाला शहर।
-----------
फोटो---5
कोट्स
वह पहली बार अयोध्या जा रही हैं। उनकी अयोध्या जाने की हिम्मत नहीं थी। अब वह मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस में जा रही हैं। उनको अयोध्या जाने के लिए छह माह का लंबा इंतजार करना पड़ा। देशभर से जहां लोग श्रीराम के दर्शन के लिए आना चाहते हैं। वहां उनके लिए जाना सौभाग्य की बात है। वहां जाने की उनकी मनोकामना पूरी हो गई।
67 वर्षीय सरला देवी, निवासी महेश नगर, अंबाला छावनी।
-------------
फोटो---4
कोट्स
उन्होंने जनवरी माह में ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका भी नंबर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या जाने के लिए आएगा। वह पहली बार अयोध्या जा रही हैं। उनको काफी खुशी हो रही है। जब उनके पास अयोध्या जाने के लिए सूचना आई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

65 वर्षीय बाला देवी, निवासी खुड्डा कलां गांव।
---------
फोटो---6
कोट्स
उन्होंने जनवरी माह में सीएससी सेंटर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या जाने के लिए आवेदन किया था। अब जाकर उनका सपना साकार हुआ है। वह पहले कपड़ा सिलाई का कार्य करते थे। उनका अयोध्या जाने का सपना था। उनका सपना पहली बार साकार हुआ है।
60 वर्षीय ब्रह्म प्रकाश, निवासी महेश नगर, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed