फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief chemist caught taking bribe of Rs 2.50 lakh

Ambala News: 2.50 लाख की रिश्वत लेते चीफ केमिस्ट पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Chief chemist caught taking bribe of Rs 2.50 lakh
अंबाला/रोहतक। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला की टीम ने सोमवार को रोहतक में एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने द हरियाणा शुगर मिल्स, भाली आनंदपुर के मुख्य रसायन विद (चीफ केमिस्ट) को 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जिसे सुनारिया रोड से पकड़ा गया। ब्यूरो को दी गई शिकायत में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि वह आरए कॉन्ट्रैक्टर फर्म चलाते हैं। उनकी फर्म के बिल के भुगतान और तैयार की गई चीनी की गुणवत्ता को दिखाने के बदले मुख्य रसायन विद मनोज कुमार रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके अलावा फर्म की परफॉर्मेंस रिपोर्ट को बेहतर दिखाने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता ब्यूरो ने सुनारिया रोड पर जाल बिछाया। जैसे ही मनोज कुमार ने शिकायतकर्ता से ढाई लाख रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो थाना, अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो अब इस मामले में आगे की जांच कर रहा है कि क्या इस खेल में अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed