{"_id":"635adcf2fdc5b65f46693c18","slug":"chhath-special-train-will-run-from-amritsar-to-katihar-and-sirhind-to-saharsa-from-today-ambala-news-knl1256584162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर से कटिहार और सरहिंद से सहरसा के लिए आज से चलेगी छठ स्पेशल रेलगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर से कटिहार और सरहिंद से सहरसा के लिए आज से चलेगी छठ स्पेशल रेलगाड़ी
विज्ञापन
अंबाला। छठ पर्व के अवसर पर रेलवे ने अमृतसर से कटिहार (एक फेरा), छपरा-पनवेल के बीच स्पेशल रेलगाड़ी (दो फेरे) और दानापुर से आनंद विहार (एक फेरा ) का संचालन किया है।
04670 अमृतसर-कटिहार स्पेशल रेलगाड़ी 28 अक्तूबर को अमृतसर से सुबह 8.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी, जालंधर सिटी, फगवाड़ा जं., फिल्लोर, लुधियाना जं, धंडारी कालन, सरहिंद जं, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जं, गोंडा जं, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर जं, मुजफ्फरपुर जं, समस्तीपुर जं, बरौनी जं, बेगुसराइ, खगरिया जं, मानसी जं और नौगाचिया स्टेशनों पर रुकेगी।
04520 सरहिंद-सहरसा स्पेशल रेलगाड़ी 28 अक्तूबर को सरहिंद से शाम चार बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल रेलगाड़ी राजपुर जं, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जं, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर जं, मुजफ्फरपुर जं, समस्तीपुर जं, रुसेराघाट, हसनपुर रोड, खगड़िया व सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रुकेगी। 02351 दानापुर-आनन्द विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दो नवंबर को दानापुर से रात्रि 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। शयन यान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह छठ स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं, प्रयागराज जं तथा कानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
05193 छपरा-पनवेल छठ स्पेशल रेलगाड़ी एक नवंबर को छपरा से दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 9 बजे पनवेल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05194 पनवेल छपरा छठ स्पेशल रेलगाड़ी दो नवंबर को पनवेल से रात्रि 10.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 8.50 बजे छपरा पहुंचेगी। यह छठ स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में बलिया, गाजिपुर सिटी, वाराणसी, प्रयागराज जं, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसाववल, नासिक रोड तथा कल्याण स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।