फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chhath Puja Festival: Ghat ready for puja

छठ पूजा महोत्सव : पूजा के लिए घाट तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja Festival: Ghat ready for puja
अंबाला सिटी। छठ पूजा को आस्था का महापर्व कहा जाता है। यह पर्व बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल व हरियाणा पंजाब के विभिन्न राज्यों में बसे निवासी इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व को लेकर सिटी के नसीरपुर, चंडीगढ़ रोड स्थित नजदीक पासपोर्ट कार्यालय, घग्गर नदी, सेक्टर-9 में घाट तैयार कर पूजा करने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार छावनी के रेलवे कॉलोनी, नाचघर महेश नगर स्थित टांगरी नदी में श्रद्धालुओं द्वारा डूबते को अर्ध्य दिया जाएगा। इस पर्व पर की जाने वाली विशेष पूजा-अर्चना के लिए पानी के घाट सुनिश्चित कर दिए गए हैं। ज्योतिषियों के अनुसार छठ पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुरू होता है। पहले दिन नहाय खाय किया जाता है। उसके बाद पंचमी तिथि पर खरना होता है और षष्ठी पर डूबते सूर्य की पूजा की जाती है। अगले दिन सप्तमी तिथि पर उगते सूर्य को अर्ध्य देकर छठ पूजा पर्व व्रत को विधिवत संपूर्ण माना जाता है। छठ का व्रत रखकर माताएं अपनी संतान की सलामती के लिए दुआएं मांगती हैं। यह माना जाता है कि छठ पूजा करने से छठी मैया द्वारा विशेष आशीर्वाद दिया जामा है। जिससे जहां संतान को सुखमय जीवन के वरदान का आशीर्वाद दिया जाता है।
विज्ञापन

सिटी पटेल नगर की रहने वाली संगीता पाठक ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस बार छठ पूजा शुक्रवार से की जाएगी। जिसका समापन सोमवार को विधिवत किया जाएगा। नहाय खाय इन दिनों में पारिवारिक सदस्य शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी जंडली की रहने वाली वंदना पांडे ने बताया कि खरना में व्रती एक समय मीठा भोजन करते हैं। मीठे में गुड़ से बनी चावल की खीर खाना बेहद शुभ माना गया है। चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाई जाती है और फिर प्रसाद तैयार किया जाता है।


सिटी के शर्मा कॉलोनी निवासी पंडित धर्मपाल शास्त्री ने बताया कि छठ पूजा के पहले दिन नहान-खान 17 नवंबर के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर होगा, सूर्यास्त शाम 5 बजकर 27 मिनट, दूसरे दिन खरना 18 नवंबर को होगा जिसमें सूर्योदय सुबह 6 बजकर 46 मिनट, सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26 मिनट पर होगा, तीसरे दिन संध्या अघ्र्य 19 नवंबर को किया जाएगा, सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26 मिनट होगा, चौथे दिन चौथा दिन उषा घाट भोर घाट, सूर्योदय 6 बजकर 47 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed