{"_id":"672a8b55796d3f8c070774b9","slug":"chhath-festival-begins-with-nahai-khay-ambala-news-c-36-1-sknl1003-132208-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू
विज्ञापन
फूलमती देवी
अंबाला। छठ पूजा के शुभारंभ पर नहाय खाय के दिन व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान किया। इसके बाद नए वस्त्र धारण किए और सूर्य भगवान की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने नहाय-खाय में प्रसाद के रूप में कद्दू, चना, दाल की सब्जी और चावल बनाए। यह सभी प्रसाद सेंधा नमक और घी से तैयार किया। इसके बाद व्रत रखने वाली महिलाओं के प्रसाद ग्रहण करने के बाद घर के अन्य सदस्यों ने भी प्रसाद को ग्रहण किया।
30 साल पहले सास ने दिया व्रत
फूलमती देवी ने बताया कि वह 48 साल की हैं। जब वह शादी करके आई तो बिहार में सास भोगिया देवी ने उन्हें व्रत रखने के लिए दिया। इस तरह वह 30 साल से व्रत रखती आ रही हैं। मंगलवार की सुबह सबसे पहले उन्होंने नहाय खाय के साथ व्रत रख भगवान सूर्यदेव की पूजा की। इसके बाद दिन में व्रत के सामान की तैयारी की।
बेटे की मन्नत हुई पूरी तो रखने लगीं व्रत
लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनकी पहले दो बेटियां थी, उन्होंने छठ मईया से बेटा होने की मन्नत मांगी, तो मईया ने उनकी मन्नत पूरी कर दी। इस तरह से वह 17 साल से छठ पूजा का व्रत रखती आ रही हैं। उन्होने बताया कि व्रत में चार दिन तक प्याज ओर लहसुन का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
हे महा माई हमें शक्ति देना कि हम इस व्रत को पूरा कर सकें
सुनीता ने बताया कि दयाल बाग में कपडे़ की दुकान करती हैं और 12 साल से छठ पूजा का व्रत रखती आ रही हैं। व्रत में माता से कहते हैं, हे महा माई हमें शक्ति देना कि हम इस व्रत को पूरा कर सकें। आज सुबह व्रत रखकर सूर्य भगवान की पूजा की, इसके बाद दिन में नहाय खाय के साथ व्रत की तैयारी की।
माता के व्रत रखने से परिवार की स्थिति हुई ठीक
ललिता देवी ने बताया कि जब वह शादी करके आई तो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बाद सास ने व्रत रखने के लिए बोला तो वह 15 साल व्रत रखती आ रही है। अब छठ मईया की कृपा से तीन लड़के हैं, घर में सुख शांति और काम भी अच्छा हो गया।