फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chetak Express will soon run between Udaipur and Chandigarh, report submitted

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच जल्द दौड़ेगी चेतक एक्सप्रेस, अंबाला मंडल ने सौंपी रिपोर्ट

Thu, 15 Aug 2024 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Aug 2024 11:23 AM IST
सार

रेलवे की संभावित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन सराय रोहिला से सुबह लगभग 5:30 बजे रवाना होकर सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन नंबर 20473 चंडीगढ़ से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर शाम 7:40 बजे सराय रोहिला और अगले दिन सुबह 7:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Chetak Express will soon run between Udaipur and Chandigarh, report submitted
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिला के बीच चलने वाली ट्रेन जल्द ही चंडीगढ़ तक चलेगी। अंबाला मंडल ने रेलवे को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और अब ट्रेन के समय सारिणी और ठहराव को लेकर आगामी प्रक्रिया आरंभ हो गई है। मौजूदा समय में ट्रेन नंबर 20474 उदयपुर रोजाना शाम पांच बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:05 बजे सराय रोहिला पहुंचती है।

विज्ञापन


वहीं, रेलवे की संभावित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन सराय रोहिला से सुबह लगभग 5:30 बजे रवाना होकर सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन नंबर 20473 चंडीगढ़ से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर शाम 7:40 बजे सराय रोहिला और अगले दिन सुबह 7:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अंबाला कैंट सहित कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत में भी होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार उदयपुर की तरफ से चंडीगढ़ जाने वाली चेतक एक्सप्रेस का ठहराव प्लेटफार्म 6-7 पर और चंडीगढ़ से उदयपुर के लिए चलने वाली ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म एक पर हो सकता है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को सुविधा
मौजूदा समय में चंडीगढ़ और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है। हालांकि रेलवे ने कुछ समय पहले ट्रेन के संचालन की योजना तैयार की थी, लेकिन वो सिरे नहीं चढ़ पाई। फिर श्रद्धालुओं से लगातार मिल रहे आग्रह के बाद उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिला के चंडीगढ़ तक विस्तार की योजना पर कार्य शुरु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन के संचालन से खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालु रींगस जंक्शन तक आसानी से पहुंच सकेंगे जबकि यात्रियों को पहले इन जगहों पर जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ रह था। वहीं सैलानी व अन्य यात्री झीलों की नगरी उदयपुर तक बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेंगे। इस ट्रेन के संचालन से गुरुग्राम और रेवाड़ी जाने वाले यात्रियों को भी काफी फायदा होगा।

नाै ट्रेनों का हो रहा ठहराव
20978 वंदे भारत मौजूदा समय में अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 8 अन्य ट्रेनों का ठहराव दिल्ली सहित सब्जी मंडी और निजामुद्दीन की तरफ हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 12312, 18310, 18102, 22452, 12058, 12688, 14332, 12926, 19308, 14218 एक्सप्रेस शामिल है।


अधिकारी के अनुसार
उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिला चेतक एक्सप्रेस को लेकर रेलवे ने रिपोर्ट मांगी थी जोकि जमा करवा दी गई है। ट्रेन के संचालन को लेकर जैसे ही जानकारी मिलेगी वो साझा कर दी जाएगी। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed