फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating of Rs 36 lakh in the name of getting a plot

Ambala News: प्लाॅट दिलाने के नाम पर 36 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 36 lakh in the name of getting a plot
अंबाला। गृहमंत्री ने पानीपत में प्लाॅट खरीदने के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी मामले में पानीपत एसपी से पूर्व में दर्ज मामले में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। परिवार ने अपनी शिकायत देते हुए बताया कि प्लाॅट खरीदने के लिए 36 लाख रुपये की राशि उन्होंने बिल्डर को दी थी, मगर न तो राशि वापस दी गई और न ही प्लाॅट दिया गया, केस दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इसी तरह रेवाड़ी निवासी युवती से छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की ओर से गृहमंत्री ने एसपी रेवाड़ी को फोन लगाते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर तत्परता से पुलिस कार्रवाई करे। करनाल से आए व्यक्ति ने पिता-पुत्र और एक रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर 55 लाख रुपये ठगी के आरोप लगाए। गृहमंत्री ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोनीपत से आई महिला ने अपने भाई की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी। महिला का आरोप था कि एक वर्ष पहले हत्या हुई थी लेकिन अब तक आरोपी फरार है। गृहमंत्री ने इस मामले की छानबीन के लिए सोनीपत पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य कई मामले आए, जिन पर गृहमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगार सिनेमा खरीद की जानेंगे स्थिति
निगार सिनेमा की जमीन खरीद फरोख्त पर कुछ लोगों की कोशिश जा रही थी। जबकि यह जमीन नगर परिषद के एक्साइज क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में यहां सरकार व नगर परिषद की अनुमति के बिना भूमि की स्थिति बदलकर प्लॉट बेचना और किसी प्रकार की खरीद फरोख्त करना गैरकानूनी है। इस संबंध में नगर परिषद की तरफ से निगरा सिनेमा की दीवारों पर नोटिस भी चस्पा किया है। इसकी जांच एडीसी को दी थी। उनके तबादले के बाद जांच ठंडे बस्ते में चली गई। अनिल विज के डीसी से मामले की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed