फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating of Rs 1.39 lakh in the name of sending to Canada

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 1.39 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 1.39 lakh in the name of sending to Canada
अंबाला। वेल्डर को कनाडा भेजने और वर्क वीजा लगवाने के नाम पर एक लाख 39 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रुपये लेने के बाद आरोपियाें ने विदेश नहीं भेजा और पैसे हड़प लिए। पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे और परिवार को फौजदारी के केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

नारायणगढ़ पुलिस ने इस मामले में आरोपी माही चौहान, अभिषेक और काव्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नारायणगढ़ के बिशनगढ़ गांव निवासी संजय ने बताया कि वह अंबाला कोच बिल्डर कंपनी में वेल्डिंग का काम करता है। चंडीगढ़ के सेक्टर- 34 एब्रोड फलीअर्स का प्रोपराइटर माही चौहान, उसके कर्मचारी अभिषेक और काव्या सभी विदेश में वर्क वीजा पर भेजने का काम करते हैं।
विज्ञापन

10 मार्च को तीनों ने उससे संपर्क किया और बताया कि कनाडा में वेल्डर की आवश्यकता है और वह वर्क वीजा पर कनाडा भेज देंगे। आरोपी की बातों में आकर वर्क वीजा पर कनाडा जाने को तैयार हो गया। 11 मार्च 2023 को पीड़ित ने मेडिकल के लिए शातिरों को 7 हजार रुपये नकद व 20 मार्च 2023 को 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। 28 अप्रैल 2023 को 25 हजार रूपये, 7 मई 2023 को 27 हजार रुपये नगद दिए। इस तरह पीड़ित ने आरोपियों को कुल 1 लाख 39 हजार रुपये वर्क वीजा के नाम पर नगद व अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed