{"_id":"6929fe275670e963a507e9d3","slug":"charitable-yoga-center-inaugurated-villagers-will-get-facilities-ambala-news-c-36-1-amb1001-153841-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धर्मार्थ योग साधना केंद्र का उद्घाटन, गांव वासियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धर्मार्थ योग साधना केंद्र का उद्घाटन, गांव वासियों को मिलेगी सुविधा
Sat, 29 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बराड़ा के सीवनमाजरा गांव में योग साधना केंद्र का उद्धाटन करतीं पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान।
- फोटो : katra news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा। सीवनमाजरा गांव में प्रह्लाद सिंह फाउंडेशन की तरफ से बनाए गए धर्मार्थ योग साधना केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान ने किया। इस केंद्र में अपनी सेवाएं देने के लिए न्यूजीलैंड से आए डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि आज के युग में लोग तनाव और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें इन बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए योग साधना और दिमागी इलाज के थैरेपी जरूरी है। वह अलवर से अपनी शिक्षा प्राप्त कर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपनी सेवाएं देते रहे।
करीब 25 वर्ष से वह दोनों देशों में मानसिक स्वास्थ्य और योग साधना से लोगों का इलाज कर रहे हैं। यह गांव उनके ससुर जसबीर सिंह का पैतृक गांव है, जो न्यूजीलैंड में रहते हैं। जसबीर सिंह ने बताया कि यहां उसकी पैतृक जगह थी और उनका सपना था कि वह अपने गांववासियों और आसपास के लोगों के लिए कुछ करें। इसलिए यह धर्मार्थ केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में ध्यान के लिए अलग से केबिन बनाया गया है। इसके अलावा अन्य मानसिक बीमारियों के लिए उन्हें थैरेपी दी जाएगी। वह योग साधना की विभिन्न विधियां जानते हैं, जिन्हें वह इस केंद्र में आने वाले लोगों को करवाएंगे। डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि इस केंद्र में मनोरोग काउंसलर भी तैयार करेंगे, जो लोगों का इलाज करेंगे। सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल महामंत्री धर्म सिंह ने कहा कि उनके गांव में इस तरह का केंद्र खुलने से आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रवि सीवनमाजरा, तरलोचन सिंह, दलबीर सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

बराड़ा के सीवनमाजरा गांव में योग साधना केंद्र का उद्धाटन करतीं पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान।- फोटो : katra news
विज्ञापन