फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chandigarh Railway Station will be renovated, Rs 93.26 crore will be released

सुविधा: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का होगा नवीनीकरण, जारी होंगे 93.26 करोड़

Sat, 03 Feb 2024 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 12:12 AM IST
सार

अंबाला रेल मंडल के अधीन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का कार्य लगातार जारी है। नवीनीकरण के तहत 436.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Chandigarh Railway Station will be renovated, Rs 93.26 crore will be released
सांकेतिक तस्वीर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रेलवे ने परियोजना को पूरा करने के लिए इस वित्त वर्ष 93.26 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला किया है ताकि रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इसके अलावा अंबाला मंडल के अधीन चल रहे चार बड़ी परियोजनाओं को लेकर भी केंद्र सरकार ने बजट जारी करने की घोषणा की है। इसके तहत नंगलडैम-तलवाड़ा के बीच नई रेलवे लाइन, चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन, भानूपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन और राजपुरा-बठिंडा की लगभग 40 किमी लंबी रेलवे लाइन शामिल है।
विज्ञापन


बजट से नंगलडैम-तलवाड़ा के बीच नई रेल लाइन के पूरी होने की आस बंध गई है। 2017.96 करोड़ की इस परियोजना के तहत 83.74 किमी लंबा नया रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। नया ट्रैक बिछाने के लिए रेलवे ने इस वित्त वर्ष 500 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की है ताकि लगभग 50 वर्ष पुरानी इस परियोजना को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


इस परियोजना के पूरा होने से पठानकोट व जम्मू सहित कश्मीर की तरफ जाना आसान हो जाएगा और यह एक दूसरा रेल मार्ग भी बन जाएगा। इसी प्रकार चंडीगढ़-बद्दी के बीच 1540.14 करोड़ की लागत से नई रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना पर कार्य चल रहा है। इसके 33.23 किमी लंबे नए ट्रैक को बिछाने के लिए 300 करोड़ रुपये केद्र सरकार ने जारी करने की घोषणा की है। इस रेल लाइन के तैयार होने से हरियाणा का सीध संपर्क हिमाचल के साथ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उद्योगों को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार भानूपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन की 6753.42 करोड़ की परियोजना के तहत 1700 करोड़ रुपये, राजपुरा-बठिंडा रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की 2458.99 करोड़ की परियोजना के तहत अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 99.98 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे ताकि लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जा सके और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी व नई ट्रेनों का संचालन आरंभ हो सके।


केंद्र सरकार की ओर से जारी किए बजट में इस बार अंबाला रेल मंडल के पांच अहम परियोजनाओं को फंड जारी किया गया है। इसमें चार नई रेलवे लाइन और चंडीगढ़ का रेलवे स्टेशन शामिल है। इन सभी पर कार्य चल रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी समय में इन परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed