फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chandigarh defeated Yamunanagar and Patiala defeated Nahan

Ambala News: चंडीगढ़ ने यमुनानगर तो पटियाला ने नाहन को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh defeated Yamunanagar and Patiala defeated Nahan
अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित एसडी चटर्जी फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चार दिवसीय फुटबॉल मुकाबलों यानी एसडी चटर्जी ट्रॉफी के दूसरे दिन दो ओर क्वार्टर फाइनल हुए। यह मुकाबले बेहद की रोमांचक रहे। पहले मुकाबले में जहां दलबीर फुटबॉल अकादमी पटियाला ने जिला फुटबॉल संघ नाहन को 5-1 से हराया। जबकि दूसरे एकतरफा मुकाबले में संधू फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ ने खालसा कॉलेज यमुनानगर की टीम को 7-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

यह दोनों ही मुकाबले देखने के लिए भारी संख्या में फुटबॉल प्रेमी पहुंचे और मैच का आनंद उठाया। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इन दोनों मुकाबलों में समाजसेवी महिंद्र सिंह व विनय कुमार मुख्यातिथि रहे। इस दौरान सोसायटी के प्रधान राजेश शर्मा, सुमेश बग्गा, प्रेमदास, कृष्ण बहादुर, मदल लाल, नरेश कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पहले हाफ में ही चंडीगढ़ ने ठोके छह गोल

संधू फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ और खालसा कॉलेज यमुनानगर के बीच खेला गया मुकाबला बेहद की रोमांचक रहा। जैसे ही दोनों टीमें मैदान में उतरी तो गोल का प्रयास कर रही थी। इतने में ही चंडीगढ़ टीम के अक्षय ने नाैवें मिनट में गोल कर दिया। हालांकि यमुनानगर के अमित ने 17वें मिनट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल कर स्कोर का बराबरी कर लिया था। एक बार दोबारा मैच शुरू हुआ तो चंडीगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक पांच गोल दागकर स्कोर को 6-1 तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हॉफ में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किया लेकिन कोई गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए। आखिर में चंडीगढ़ ने एक ओर गोल दागकर मुकाबला 7-1 के स्कोर से जीत लिया। भले ही यमुनानगर की टीम यह मुकाबला हार गई हो लेकिन यमुनानगर के अमित का बेहतरीन प्रदर्शन देखकर उसे बेस्ट खिलाड़ी का खिताब दिया।
पटियाला ने भी नाहन को हराया

दलबीर फुटबॉल अकादमी पटियाला ने एक तरफ मुकाबले यानी 5-1 स्कोर से जिला फुटबॉल संघ नाहन को हराया। शुरूआत में दोनों टीमें गोल के लिए भिड़ती रही लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पटियाला के खिलाड़ी नीरज कुमार ने ठीक 37वें मिनट में एक गोल दाग दिया। दूसरा गोल भी पटियाला के सागर ने 41वें मिनट में किया। इस तरह से पहले हाॅफ तक पटियाला 2-0 से आगे रहा। दूसरे हॉफ में पटियाला के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक तीन ओर गोल कर स्कोर को 5-0 तक पहुंचा दिया था लेकिन आखिर में नाहन के खिलाड़ी 53वें मिनट में एक गोल कर स्कोर को 5-1 कर दिया था।

आज होंगे दो सेमीफाइनल
पहला मुकाबला - दोपहर 1 बजे - कालका फुटबॉल अकादमी और रिक्रेशन क्लब चंडीगढ़ के बीच होगा।
दूसरा मुकाबला - दोपहर - 3 बजे - दलबीर फुटबॉल अकादमी पटियाला और संधु फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ के बीच होगा।

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित एसडी चटर्जी फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित एसडी चटर्जी फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed