फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chambers and parking will remain election issues in bar elections

Ambala News: बार चुनावों में चैंबर्स और पार्किंग रहेगा चुनावी मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chambers and parking will remain election issues in bar elections
जिला बार एसोसिएशन अंबाला। आर्काइव
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार से लेकर बुधवार तक नामांकन होंगे। चुनावों में इस बार भी अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स और पार्किंग सहित कई मुद्दे चर्चाओं में हैं। कई वर्षों से चैंबर्स की मांग लंबित है जबकि अधिवक्ताओं की संख्या प्रत्येक वर्ष बढ़ती जा रही है। अंबाला बार एसोसिएशन में दो हजार से अधिक अधिवक्ता हैं। वहीं चैंबर्स सिर्फ 500 ही हैं। ऐसे में अन्य अधिवक्ताओं को बैठने के लिए भी स्थान नहीं मिल पाता। इसी प्रकार बहुमंजिला पार्किंग की भी मांग लंबे समय से चली आ रही है। जिसका अभी तक कोई हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


दो दिन चलेंगे नामांकन
बार एसोसिएशन के चुनावों के लिए मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। 20 फरवरी को आवेदनों की छंटनी होगी। 21 फरवरी को शाम तीन बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसके बाद 28 फरवरी को चुनाव होंगे और शाम को ही परिणाम घोषित होंगे। अंबाला बार एसोसिएशन के 1199 सदस्य अधिवक्ता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

आरओ भी किए नियुक्त
बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर आरओ भी नियुक्त किए गए हैं। अधिवक्ता संजीव वशिष्ट, अधिवक्ता संदीप सचदेवा, वर्तमान बार एसोसिएशन प्रधान जबर सिंह चौधरी और सचिव विपिनजीत सिंह नामांकन की प्रक्रिया संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावों के लिए यह रहेगी योग्यता
प्रधान पद के लिए उम्मीदवार को 10 वर्ष से बार संघ के साथ जुड़ा होना चाहिए। उपप्रधान के लिए भी यह योग्यता रहेगी। सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए पांच वर्ष की सदस्यता होनी अनिवार्य है। कार्यकारिणी के लिए एक महिला सीट आरक्षित है। इसके साथ ही सुरक्षा शुल्क भी देना होगा। जिसमें प्रधान पद के लिए पांच हजार, उपप्रधान के लिए तीन हजार, सचिव के लिए दो हजार इसके अलावा अन्य पदों के लिए एक हजार रुपए सुरक्षा शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed