फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Challans of 12 overloaded vehicles on Dosarka- Panchkula Highway

Ambala News: दोसड़का- पंचकुला राजमार्ग पर 12 ओवरलोड वाहनों के चालान

Wed, 16 Jul 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 16 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Challans of 12 overloaded vehicles on Dosarka- Panchkula Highway
बराड़ा। दोसड़का-पंचकूला हाइवे पर ओवरलोड वाहनों पर एसडीएम शाश्वत सांगवान और आरटीए संयुक्त रूप से मंगलवार को कार्रवाई की। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर कई ट्रकों को रुकवाया और उनके दस्तावेजों की जांच की। जिन ट्रकों व अन्य वाहनों के कागज सही नहीं पाए गए, उन्हें पुलिस द्वारा जब्त किया गया। अधिकारियों ने 12 ट्रकों को रुकवाया और ट्रक चालकों से पूछताछ की। उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान की भी जांच की। कई ट्रक चालक मौके पर अपने दस्तावेज नहीं दिखा पाए तथा अन्य कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई। इन ट्रक चालकों के खिलाफ आरटीए अंबाला ने मौके पर ही आठ लाख 17 हजार रुपये की राशि के चालान किए।
विज्ञापन

एसडीएम शाश्वत सांगवान ने कहा कि ओवरलोड वाहनों की वजह से हादसे हो रहे हैं। जो वाहन चालक रेत, मिट्टी लेकर जाते हैं, तो वाहन को तिरपाल से कवर करना चाहिए। रेत या मिट्टी उड़कर सड़क पर चलने वालों के लिए हादसे का कारण बनती है। इसकी वजह से बाइक चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों द्वारा शिकायतें की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह जांच आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed