फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Challans issued for five private ambulances, one impounded

Ambala News: पांच निजी एंबुलेंस के काटे चालान, एक इम्पाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Challans issued for five private ambulances, one impounded
अंबाला। कैंट व सिटी नागरिक अस्पतालों के बाहर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले निजी एंबुलेंस चालकों की खैर नहीं है। बार-बार जाम का कारण बनने की शिकायत मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को पहले ही दिन अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के बाहर अंबाला-जगाधरी हाईवे किनारे खड़े होने वाले एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच एंबुलेंस चालकों को जहां मौके पर ही 500 से लेकर 1500 रुपये तक चालान थमाए तो वहीं एक एंबुलेंस को इम्पाउंड भी कर दिया। पुलिस मुलाजिम इम्पाउंड की गई एंबुलेंस को अंबाला कैंट थाने ले गए। पुलिस ने चेताया कि दोबारा अंबाला-जगाधरी हाईवे पर व नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास वाहन खड़े किए तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पतालों के बाहर यह एंबुलेंस बनती है जाम का कारण

बता दें कि कैंट व सिटी नागरिक अस्पतालों में जिलाभर से करीब 4 हजार की संख्या में मरीज व तीमारदार अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में इन मरीजों का जमावड़ा लग रहता है। इसके अलावा सरकारी एंंबुलेंस भी आती-जाती रहती है। इस बीच निजी एंबुलेंस संचालकों का भी अस्पताल के बाहर जमावड़ा लगा रहता है जो एक-दूसरे से पहले बुकिंग के लिए खड़े रहते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पतालों के बाहर नियमित तौर पर जाम का कारण बनने वाली निजी एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पहले दिन 6 एंबुलेंस के चालान किए और इनमें से एक को इम्पाउंड भी किया।
इंस्पेक्टर जोगिंद्र, ट्रैफिक पुलिस अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed