{"_id":"691e22f177f4ec0551065418","slug":"central-gst-teams-searched-banquet-halls-and-took-away-records-ambala-news-c-36-1-amb1002-153339-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेंट्रल जीएसटी की टीमों ने खंगाले वैंक्वेट हॉल, रिकॉर्ड साथ ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेंट्रल जीएसटी की टीमों ने खंगाले वैंक्वेट हॉल, रिकॉर्ड साथ ले गए
Thu, 20 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सेंट्रल जीएसटी की टीमों ने अंबाला के वैंक्वेट हॉलों में दस्तक दी है। टीमें दो अलग-अलग वैंक्वेट हॉलों में पहुंची और यहां पर रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
कुछ घंटों तक चली जांच के बाद टीम अपने साथ कुछ रिकॉर्ड भी साथ ले गई। बताया जा रहा है कि जीएसटी चोरी के शक में टीम अंबाला और कुछ अन्य जिलों में गई थी। जहां पर रिकॉर्ड को देखा जा रहा है। अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर स्थित मैरीविला वैंक्वट हॉल और पंजोखरा साहिब स्थित मधु महल वैंक्वेट हॉल दोनों ही कैंट के बड़े और प्रतिष्ठित हॉल हैं।
यहां पर सीजीएसटी के मुख्यालय से आई एंटीएविजन विंग टीम के सदस्यों के पहुंचने से वैंक्वेट हॉल संचालकों में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक सीजीएसटी विभाग की तरफ से आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच पड़ताल में क्या सामने आया है। इस टीम का पंचकूला मुख्यालय से असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारी नेतृत्व कर रहे थे।