फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Celebrated the birth anniversary of Maharishi Dayanand

Ambala News: महर्षि दयानंद की जन्म जयंती मनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Maharishi Dayanand
आर्यसमाज मुख्य बाजार नारायणगढ़ के प्रांगण में आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि देव दयानंद की 200वीं
नारायणगढ़। आर्य समाज मुख्य बाजार नारायणगढ़ के प्रांगण में आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि देव दयानंद की 200वीं जन्म जयंती मनाई। सर्वप्रथम पञ्चमहायज्ञों के प्रतीक स्वरूप पांच यज्ञकुंडों पर परिवार सहित पांच यजमान बैठाए।
विज्ञापन

इनमें अजय कलसी, तृप्ता, गुरसेवक, मानसी, अमित वालिया और देशबंधु जिंदल शामिल रहे। यज्ञ में आहुतियां डालते हुए सामाजिक, धार्मिक व राष्ट्रीय उन्नति के लिए भी प्रार्थना की गई। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गीत से श्रोताओं को सद्कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कुमारी वर्षा ने भाषण और कुमारी हर्षिता और मुस्कान ने गीत से सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

इसके पश्चात चंद्रपाल शास्त्री ने भजनोपदेश के माध्यम से महर्षि दयानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आर्य समाज मुख्य बाजार नारायणगढ़ के प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा और मुख्याध्यापिका मीनाक्षी गुप्ता को स्मृति चिह्न और शाॅल देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए गुरसेवक, विशाल गर्ग, कुमारी आशा को शॉल देकर सम्मानित। आर्य समाज की ओर से पूर्व चेयरमैन नारायणगढ़ अमित वालिया, शहरी कांग्रेस प्रधान देशबंधु जिंदल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र तायल, डॉ. विश्वबंधु गुप्ता, राजकुमार, आर्य समाज मंत्री सुरेंद्र, जय भगवान, राममूर्ति बिंदल, नरेश वर्मा, सुभाष जिंदल, दर्शन लाल, विनय कंवर, सुदर्शना जुनेजा, कृष्ण लाल, महिला आर्य समाज नारायणगढ़ के सदस्य उपस्थित रहे। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ सदस्य जिनका परीक्षा परिणाम 2022-23 का प्रशंसनीय रहा, उनको प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed